Home » अन्य » Palmistry: जीवन पर कैसा प्रभाव डालती है जीवन रेखा, यहां जानें

Palmistry: जीवन पर कैसा प्रभाव डालती है जीवन रेखा, यहां जानें

News Portal Development Companies In India
Palmistry

Palmistry: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर जीवन रेखा आपकी उम्र और उससे जुड़े कई राज खोलती है। हथेली में जीवन रेखा यह बताती है कि व्यक्ति की उम्र कितनी होगी और उसका स्वास्थ्य कैसा रहेगा। आइए आज हम आपको बताते हैं कैसी जीवन रेखा आपके जीवन कर कैसा प्रभाव डालती है और ये भी जानते हैं कि हथेली में जीवन रेखा कहां होती है।

इसे भी पढ़ें- Palmistry: हथेली की ये रेखा बताती है कि आप लव मैरिज करेंगे या अरेंज, देखें कहां होती है

लंबा और स्वस्थ जीवन जीते हैं ऐसे लोग 

Palmistry

आपने शायद अपने आस-पास बहुत से ऐसे लोगों को देखा होगा जो अपना ज्यादा ख्याल नहीं रखते, लेकिन फिर भी बहुत लंबा, स्वस्थ जीवन जीते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन हस्तरेखा विज्ञान की दृष्टि से जिन लोगों की हथेली में जीवन रेखा बहुत स्पष्ट और गहरी होती है और त्रिकोण के आकार की होती है, उनका जीवन बहुत सुखी और स्वस्थ रहता है। इसके अलावा, ऐसे लोगों की जीवन प्रत्याशा भी बहुत लंबी होती है।

 हथेली में जीवन रेखा कहां होती है

जीवन रेखा हथेली में तर्जनी और अंगूठे के बीच से शुरू होती है और अंगूठे के अंत में कलाई तक जाती है। जीवन रेखा स्पष्ट और गहरी होने पर व्यक्ति स्वस्थ जीवन जीता है। यह भी कहा जाता है कि इस रेखा पर त्रिकोण बनना शुभ होता है।

 जीवन रेखा से कई रेखाओं का जुड़ा होना

यदि हथेली में जीवन रेखा के आरंभ में कई रेखाएं हों तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उसमें स्थिरता की कमी होती है। ऐसे व्यक्ति को कई दुर्घटनाओं से भी गुजरना पड़ता है।

 कटी फटी जीवन रेखा का मतलब 

कटी-फटी जीवन रेखा के कारण व्यक्ति के जीवन में बार-बार संकट आते हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे व्यक्ति को मौसमी बीमारियां हमेशा परेशान करती रहती हैं।

दो भागों में बंटी जीवन रेखा

जीवन रेखा का दो भागों में बंटे होने का संकेत है कि उस व्यक्ति की मृत्यु अपने पैतृक घर से बहुत दूर जाकर होगी। यहां आखिरी हिस्से का अर्थ कलाई के पास बंटे दो भागों से है। ऐसे लोग किसी न किसी वजह से अपनी मृत्यु के अंतिम समय में घर से दूर चले जाते हैं।

 जीवन रेखा के अंत में क्रॉस का चिन्ह

किसी  व्यक्ति की हथेली में जीवन रेखा के अंत में क्रॉस का निशान बना होता है, तो वह इस बात का संकेत है कि उसे अपने जीवन के अंतिम समय में कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें-  Palmistry: जिनकी हथेली में होती है ये रेखा, उन्हें कभी नहीं होती धन की कमी, क्या आपके हाथ में है

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?