
प्रयागराज। Mahakumbha-2025: योगी सरकार महाकुंभ-2025 को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयारी कर रही है। संगम स्नान के लिए पूरी योजना तैयार कर ली गई है। दुनिया के इस सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में 45 करोड़ से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके लिए जल पुलिस के लिहाज से थ्री लेयर सुरक्षा चक्र बनाया गया है जिसमें बाकायदा एक-एक श्रद्धालु पर नजर रखी जाएगी।
इसे भी पढ़ें- महाकुंभ 2025: प्रयागराज में नहीं लगेगी शराब-मांसाहार का सेवन करने वाले पुलिसकर्मियों को ड्यूटी
किला घाट पर होगा विशेष इंतजाम

वीआईपी मूवमेंट वाले किला घाट पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो इस बात को सुनिश्चित करने के लिए यहां स्पेशल फोर्स की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही सरस्वती घाट से लेकर संगम घाट तक चप्पे-चप्पे पर निगरानी की जाएगी। यहां डीप बैरिकेडिंग की जा रही है। साथ अलावा घाट पर चौतरफा जाल लगाने का काम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।
बोस्टर टेस्टिंग से होंगी नावों की जांच
किला घाट थाना के जल पुलिस प्रमुख जनार्दन प्रसाद साहनी का कहना है कि महाकुंभ से पहले प्रत्येक नाव की भी जांच की जायेगी। इसके लिए एक टेस्टर बोटिंग की व्यवस्था की गई है। सबसे पहले, टेस्टर बोटिंग किसी भी नाव की जांच करेगी। पूरी तरह से संतुष्टि मिलने के बाद ही हर बोट को पानी में उतारा जायेगा। संगम जोन से किलाघाट तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पीएसी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवानों की भी तैनाती रहेगी।
चप्पे-चप्पे पर होगी नजर
जनार्दन प्रसाद सहनी ने कहा कि महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को स्नान के बाद नदी से निकलने के किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी। नाव पर एक विशेष प्रकार की लाल पट्टी लगाई जाएगी, जो पर्यटकों को सतर्क करेगी। महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा संबंधी कोई दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा पंजीकृत एक नाव यहां तैनात रहेगी और चौबीसों घंटे संगम में स्नान करने वाले लोगों पर नजर रखेगी। खतरे की पहचान होते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंच जाएंगे।
आस्था के साथ तकनीक का संगम: #Mahakumbh2025 में श्रद्धालुओं की भीड़ को AI आधारित वीडियो एनालिटिक्स से प्रबंधित किया जाएगा। घाटों और मार्गों पर भीड़ का आकलन कर, रीयल-टाइम निगरानी से असामान्य गतिविधियों का पता लगाया जाएगा, जिससे हर श्रद्धालु को सुरक्षित और सुव्यवस्थित अनुभव मिलेगा।… pic.twitter.com/te7c9aLhM1
— POLICE COMMISSIONERATE PRAYAGRAJ (@prayagraj_pol) November 20, 2024
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के विशेष निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महाकुंभ में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस लिहाज से हर घाट को उचित निरीक्षण के बाद ही श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। अरैल, झूसी, फाफामऊ और सोमेश्वर घाट पर व्यापक सुरक्षा उपाय किए गए हैं। रसूलाबाद से लेकर किला घाट और ककहरा घाट तक स्नानार्थियों के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है।
#UttarPradesh | Preparations are underway in Prayagraj for Maha Kumbh 2025, set from January 13 to February 26. Held every 12 years, millions will gather to take a holy dip in the Ganga.#prayagraj #MahaKumbh2025 #MahaKumbh2025Prelude #UttarPradeshNews pic.twitter.com/3dgscjMqlX
— Lokmat Times Nagpur (@LokmatTimes_ngp) November 26, 2024
भीड़ बढ़ने पर डायवर्ट किये जाएंगे श्रद्धालु
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जल पुलिस विशेष इंतजाम कर रही है। इसके लिए थ्री लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए पहली टीम घाट के बाहर तैनात की जायेगी। अत्याधिक भीड़ होने पर श्रद्धालुओं को अलग-अलग रास्तों से डायवर्ट किया जायेगा। दूसरा सुरक्षा चक्र स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नाव पर तैनात रहेगा। किसी भी तरह का खतरा महसूस होने पर तत्काल जरूरतमंद लोगों तक फोर्स पहुंच जाएगी। तीसरा सुरक्षा घेरा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने का काम करेगा।
इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने लांच किया महाकुंभ-2025 का लोगो, प्रयागराज में उतारी मां गंगा की आरती









Users Today : 5

