



Margashirsha Pradosh Vrat 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। जैसे सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु का एकादशी व्रत। इसी तरह, प्रदोष व्रत भगवान महादेव और माता पार्वती को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सौभाग्य, समृद्धि और सफलता मिलती है। एक माह में दो प्रदोष व्रत होते हैं। इस दिन सुबह से शाम तक उपवास किया जाता है और सभी व्रत अनुष्ठान करने के बाद व्रत खोला जाता है।
इसे भी पढ़ें-Rashifal 26 November 2024: कर्क, तुला और धनु राशि वालों के आज पूरे होंगे काम, जानें क्या कहती है आपकी किस्मत
डेट को लेकर है कन्फ्यूजन
वैदिक पंचांग के अनुसार नवंबर महीने में भी दो प्रदोष व्रत हैं। दूसरा प्रदोष व्रत नवंबर माह में मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जायेगा। यह मार्ग शीर्ष प्रदोष मास का पहला व्रत होगा। इस बार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तिथि को लेकर लगभग असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भ्रम दूर करने के लिए आइए हम आपको बताते हैं कि मार्गशीर्ष प्रदेश व्रत 28 नवंबर को मनाया जायेगा या 29 नवंबर को।
प्रदोष व्रत कब है?
इस साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 28 नवंबर दिन गुरुवार को सुबह 6:23 बजे शुरू हो रही है और 29 नवंबर को सुबह 9:43 बजे समाप्त होग। ऐसे में प्रदोष व्रत 28 नवंबर, गुरुवार को उदयातिथि में मनाया जाएगा। इस दिन गुरुवार होने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जायेगा।
प्रदोष व्रत के दिन मार्गशीर्ष में सौभाग्य योग लगेगा, जो 28 नवंबर शाम 16:01 बजे तक रहेगा। इस समय चित्रा नक्षत्र का योग भी बनेगा। इस संयोग में शिव परिवार की पूजा करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और सभी चिंताएं और कष्ट दूर हो जाते हैं।
प्रदोष व्रत पूजा का शुभ समय
पूजा का शुभ समय 28 नवंबर को शाम 6 :23 बजे से रात 8 बजे तक है। इस शुभ अवधि में अगर आप शिव की पूजा करेंगे तो आपको व्रत का पूरा फल मिलेगा।
गुरु प्रदोष का महत्व
शिव पुराण के अनुसार प्रदोष व्रत इस लिए उत्तम माना गया है क्योंकि इससे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गुरु प्रदोष का व्रत करने और प्रदोष के दौरान भगवान शिव की पूजा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। धार्मिक मान्यता है कि गुरु प्रदोष के शीघ्र दर्शन से आप हर चीज में विजयी हो जाएंगे और आपके भाग्य, धन, पद और समृद्धि में वृद्धि होगी। इसके अलावा, व्यक्ति पाप से मुक्त हो जाता है।
इसे भी पढ़ें-Rashifal 25 November 2024: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ होगा आज का दिन, जानें क्या कहती है आपकी किस्मत