
Vastu Tips For Deepak: धार्मिक शास्त्रों में किसी देवी-देवता की पूजा करते समय दीपक जलाना अनिवार्य माना गया है। ज्योतिष शास्त्र हर दिन दीपक जलाने का महत्व बताता है और ऐसे उपाय भी बताता है जिसे करने से आपकी किस्मत चमक सकती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अज्ञात भय और शत्रुओं से बचाव के लिए हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। परिवार की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रतिदिन बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देशी घी का दीपक जलाना शुभ फलदायी होता है।
इसे भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: इस डेट को अयोध्या लाया जाएगा राम दरबार
घर में दीपक जलाने के लाभ
सभी शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों में तेल या घी का दीपक जलाकर ही भगवान की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि दीपक की रोशनी में भगवान का वास होता है। आरती करते समय दीपक जलाने से भगवान सारी चिंताएं दूर कर देते हैं। शास्त्रों में दीपक से जुड़े उपाय भी बताए गए हैं जो आपकी किस्मत को चमका सकते हैं। दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-शांति का वास होता है। आइए आपको बताते हैं कि ज्योतिष शास्त्र में दीपक से जुड़े कौन-कौन से ऐसे उपाय बताये गये हैं, जो आपकी किस्मत चमका सकते हैं।
शनि के प्रकोप से मिलती है मुक्ति
राहु-केतु के प्रभाव को दूर करने के लिए सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। इससे आपकी कुंडली में राहु-केतु के दोष दूर हो जाएंगे। इसके अलावा शनिवार के दिन शनि मंदिरों में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि का प्रकोप कम होता है।
भय पर विजय
अगर आप डरे हुए हैं। अगर कहीं जाने से आपका मन विचलित होता है या कोई अनजाना डर आपको लगातार सताता रहता है तो आपको सोमवार और शनिवार के दिन भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से आपकी सभी चिंताएं दूर हो जाएंगी। इसके अलावा शत्रु की चाल से भी आपका जीवन बर्बाद नहीं होगा। भैरव की कृपा से आपके चारों ओर सदैव सुरक्षा का घेरा बना रहेगा।
मान-सम्मान बढ़ेगा
अगर आप समाज में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं तो आपको भी हर दिन एक दीपक जलाना चाहिए। मान-सम्मान बढ़ाने के लिए शास्त्र कहता है कि प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए और देसी घी के दीपक से आरती भी करनी चाहिए। ऐसा करने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सूर्य देव आपके रुके हुए कार्यों को गति देते हैं।
सुख-समृद्धि आती है
प्रतिदिन बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाने से परिवार में सौभाग्य और समृद्धि आती है। ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप भी 108 बार करना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और सुख-शांति बढ़ेगी।
आर्थिक समस्या दूर होती है
मां लक्ष्मी के सामने सात दीपकों वाला अष्टकोणीय दीपक जलाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। यह उपाय न केवल आपकी सभी आर्थिक समस्याओं का समाधान करता है बल्कि आपका फंसा हुआ पैसा भी बिना किसी परेशानी के वापस मिल जाता है। मां सरस्वती के सामने दो दीपक जलाने से बुद्धि तेज होती है।
धन-धान्य में वृद्धि होगी
बुधवार के दिन भगवान गणेश के सामने तीन बत्तियों वाला देसी घी का दीपक जलाने और दूर्वा घास अर्पित करने से धन धन्य में वृद्धि होती है। इस उपाय से आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं रहेगी। यह समाधान आपकी आय बढ़ाने और धन कमाने के नए तरीके खोजने में भी कारगर साबित होता है।
इसे भी पढ़ें-Hasta Rekha Shastra: आपकी हथेली पर भी है त्रिशूल का निशान, करियर में दिलाता है बड़ी सफलता






Users Today : 5

