Home » अन्य » Sambhal Violence: अफवाह फ़ैलाने में शामिल एक अपराधी अरेस्ट, पुलिस बोली- होगी सख्त कार्रवाई

Sambhal Violence: अफवाह फ़ैलाने में शामिल एक अपराधी अरेस्ट, पुलिस बोली- होगी सख्त कार्रवाई

News Portal Development Companies In India

संभल। Sambhal Violence:  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर को हुए पथराव और हिंसा मामले में अफवाह फैलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गये आरोपी का नाम फरहत है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी से पहले, वरिष्ठ वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया था कि हिंसा के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही है। दरअसल, उन्होंने समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव, एआईएमएम नेता असदुद्दीन ओवैसी, संबल सांसद जियाउर रहमान बर्क, एसपी मीडिया सेल और ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी के महासचिव पर गलत अफवाह फैलाने का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़ें-

Sambhal Violence:

जैन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपराध स्थल पर कोई नारेबाजी नहीं की। जामा मस्जिद में एएसआई के सर्वे के बाद पुलिस के सरंक्षण में ही वापस लौट आये थे। उन्होंने कहा, “मेरे खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं कि मैं जय श्रीराम के नारे लगाते हुए वहां भीड़ लेकर गया और हिंसा भड़काई, जबकि यह पूरी तरह गलत है। मैं प्रशासन और अधिकारियों के साथ वहां गया था।

तीन नाबालिगों की पुष्टि

मुरादाबाद के जिला आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बुधवार को कन्फर्म किया कि घटना में तीन नाबालिग भी शामिल थे। यह हिंसा जामा मस्जिद में किए गए सर्वे के दौरान हुई थी।

अब तक 27 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 25 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। घटना के संबंध में सात प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मृतकों और घायलों की स्थिति

Sambhal Violence:

इस हिंसा और पत्थरबाजी में पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं अधिकारियों समेत कई पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग घायल हो गये थे। फिलहाल हालात काबू में हैं। अधिकारी करीब से नजर बनाये हुए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने की अपील 

पुलिस ने नागरिकों से शांति बनाये रखने की अपील की है।  इधर हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन इलाके में अफवाहों और गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी कर रहा है।

 पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई पथराव की घटना के बाद संभल पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। अतिरिक्त एसपी श्रीशचंद ने कहा, “ जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई। सभी आवश्यक स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हम सभी कार्यक्रमों को सुरक्षित रूप से आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने ये भी कहा कि, फिलहाल हिंसा के कोई संकेत नहीं है। शुक्रवार को शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान भी यहां कड़ी सुरक्षा रहेगी। पुलिस सभी संवेदनशील इलाकों में  निगरानी कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Sambhal Violence: जिस-जिस ने उठाया पत्थर, वह जाएगा जेल, 100 से ज्यादा संदिग्धों की हुई पहचान

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?