
कानपुर। Electricity Problem: कानपुर में बिजली विभाग यानी केस्को अपने उपभोक्ताओं को तमाम चिंताओं और समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए 1 दिसंबर से एक नई पहल शुरू कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को विभागीय दलाली, परेशानी, काम का समय पर न हो पाना और घूसखोरी जैसी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी। दरअसल, कानपुर बिजली विभाग के एमडी ने ‘इज ऑफ लिविंग’ फॉर्मूला शुरू कर इन सभी समस्याओं से ग्राहकों राहत देने की तैयारी कर ली है।
इसे भी पढ़ें- IND vs BAN: बारिश की वजह से रोका गया भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच, कानपुर स्टेडियम में भरा पानी
एक दिसंबर से लागू होगा नया फ़ार्मूला
केस्को ये बदलाव उन तमाम उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखने और सुनने के बाद कर रहा है जिसमें ग्राहक अपनी परेशानी लेकर बड़े अधिकारियों तक नहीं पहुंच पाते हैं और निचले स्तर पर उनकी समस्याएं नहीं हल हो पाती हैं। अक्सर ऐसा होता है कि ग्राहक नीचे के दलाल और कर्मचारियों के चक्कर में फंस जाते हैं। यही वजह है कि केस्को एमडी सैमुअल पॉल ने कई तरह की सुविधाएं कंज्यूमर को देने की रणनीति तैयार कर उसे एक दिसंबर से शुरू करने का फैसला किया है।
एक कॉल पर दर्ज होगी शिकायत
केस्को की नई सुविधाएं अब झटपट पोर्टल, निवेश मित्र और 1912 कॉल सेंटर जैसी प्रौद्योगिकी-आधारित सेवाओं को सक्षम बनाती हैं। इसका मतलब है कि नई प्रणाली कर्मचारियों से लेकर प्रबंधकों तक सभी पर नई जिम्मेदारियां डालती है। चाहे वह उपयोगिता बिल के बारे में हो या नए कनेक्शन और आउटेज के बारे में हो। अब ग्राहकों को दलालों के आगे पीछे घूमने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस एक कॉल पर शिकायत दर्ज होगी और अधिकारियों को निश्चित समय में कंज्यूमर की समस्या का निदान कर 24 घंटों के अंदर अधिकारियों को इससे अवगत कराया जायेगा।
चार विंगों के हवाले होगी व्यवस्था
केस्को के प्रबंध निदेशक के मुताबिक, अब केस्को में कार्यशील व्यवस्था के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। इसे 1 दिसंबर से लागू किया जाएगा। चार विंगों के लिए तकनीकी, वाणिज्यिक, मुख्य डिजाइन और डिजाइन विंग तैयार किए जा चुके हैं। शहर में 28 एक्सईएन तैनात हैं, जो इस सिस्टम के लिए काम करते हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी है और भ्रष्टाचार खत्म होने की उम्मीद होगी। फिलहाल, यह देखना बाकी है कि नए सिस्टम और फॉर्मूले से कानपुर के बिजली उपभोक्ताओं को कितना फायदा होगा और अधिकारियों का सिस्टम कितना सफल होगा।
इसे भी पढ़ें- कानपुर में फिर से ट्रेन डिरेल करने की कोशिश, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गाड़ी









Users Today : 6

