



अयोध्या। Ayodhya: अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक साल का समय पूरा होने में अब कुछ ही वक्त बचा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र फाउंडेशन ने प्रतिष्ठा द्वादशी मनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके मद्देनजर मन्दिर में चल रहे बाकी के निर्माण कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
मन्दिर के परकोटे में बन रहे शिव मंदिर, सूर्य मंदिर, दुर्गा माता मंदिर, गणेश मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर और हनुमान मंदिर में से कुछ के स्वरूप स्पष्ट रूप से नजर आने लगे हैं। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य भी तेजी से पूरे किये जा रहे हैं। मन्दिर के शिखर का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें-अयोध्या का वह स्थान जहां भगवान श्रीराम ने ली थी गुप्त समाधि
22 जनवरी को होगा ख़ास आयोजन
निर्माण कार्य की देखरेख में लगे दायित्वधारी श्रम और ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि समय के दबाव के बावजूद गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही आपको इसके सुखद परिणाम देखने को मिलेंगे।
राम मंदिर के शिखर का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस साल 22 जनवरी को एक खास आयोजन की भी तैयारी की जा रही है।
महत्वपूर्ण शहर के रूप में विकसित की जा रही अयोध्या
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा समय-समय पर स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते रहते हैं। श्री राम जन्मभूमि परिसर में कई बड़े मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है। अयोध्या को हिंदू धर्म के एक महत्वपूर्ण शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी।
इसे भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: इस डेट को अयोध्या लाया जाएगा राम दरबार