
लखनऊ। UP Weather Report: उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 20 से अधिक जिलों में शुक्रवार को पाला पड़ने और भीषण ठंड की चेतावनी जारी की। वहीं 50 जिलों में शीत लहर की चेतावनी दी है। गुरुवार को अयोध्या, बरेली, झांसी, गोरखपुर, बलिया और बहराइच जैसे इलाके सर्द हवाओं के साथ शीतलहर की चपेट में रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से अगले तीन से चार दिनों तक शीतलहर जारी रहने की संभावना है। अभी पारा और गिरेगा।
इसे भी पढ़ें- UP Weather Report: 25 से ज्यादा जिलों में गिरेगा पारा, बढ़ेगी शीतलहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
इन जिलों के पड़ेगा पाला
मौसम विभाग का कहना है कि गोरखपुर, संतकबीरनगर, महाराजगंज, देवरिया, सिद्धार्थनगर, बस्ती, कुशीनगर, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शामली, मुजफ्फरनगर व आसपास के इलाकों में पाला पड़ सकता है।
शीत लहर से कापेंगे इन जिलों के लोग
आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, गोंडा, बलरामपुर श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बस्ती, कुशीनगर महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, फिरोजाबाद, बागपत, गाजियाबाद, हापुड, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मथुरा, हाथरस, आगरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है।
सबसे ठंडा रहा अयोध्या
गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। वाराणसी में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और प्रयागराज में 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अयोध्या में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरेली में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस और इटावा में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया रहा।
इसे भी पढ़ें- UP Weather: सुबह-शाम बढ़ी ठंड, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट









Users Today : 15

