
आगरा। Fight Between BJP Leaders: आगरा में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के दौरान शनिवार दोपहर नुनिहाई में बवाल हो गया। सीता नगर मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने आए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच एक-दूसरे के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। ब्रज क्षेत्र की महिला मोर्चा अध्यक्ष और सीता नगर मंडल प्रभारी की मौजूदगी में दावेदारों और उनके समर्थकों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। ये हंगामा आधे घंटे तक चलता रहा। इस दौरान मौके पर भारी मात्रा में भीड़ भी जुट गयी और नुनिहाई रोड पर जाम लग गया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
इसे भी पढ़ें- Lal Krishna Advani: बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अपोलो में भर्ती
अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान हुआ विवाद
सीता नगर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शनिवार को नोनिहाई स्थित शिव मंदिर में चल रही थी। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज महिला मोर्चा महिला की जिला अध्यक्ष रंजना पवार एवं सीता नगर मंडल की प्रभारी भी मौजूद रहीं। इस मौके पर ट्रांस गोमती के भाजयुमो नेता पिंटू गुप्ता भी उपस्थित थे। बताया जा रहा है कि मन्दिर के मेन गेट पर सचिन भदौरिया, सौरभ ठाकुर, गौरव शर्मा, धीरज तोमर, अंकित वर्मा और मिलन ठाकुर ने उन पर टिप्पणी की और इसके बाद हमला बोल दिया। हमलावरों ने उन्हें और उसके साथियों को डंडों से पीटा। इससे भी मन नहीं भरा तो जमीन पर पटक कर लात-घूंसों से पीटा। इस बीच आसपास के लोग एकत्र हो गए और बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने आ गये और एफआईआर दर्ज कराई।
लाठी-डंडों से पीटा एक-दूसरे को
उधर, सचिन भदौरिया की ओर से गौरव शर्मा ने हमले के लिए पिंटू गुप्ता और उनके समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह अपने समर्थकों के साथ मंडल अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने आये थे, वहां पिंटू गुप्ता ने बबलू यादव, हरजीत, ऋषि यादव, आशु पंडित, प्रवीण चौधरी और अपने अन्य समर्थकों के साथ उन पर हमला बोल दिया। उन सबसे ने उन्हें और उनके समर्थकों को कुल्हाड़ियों, लाठियों आदि से पीटा।
दोनों पक्षों के लोग घायल, केस दर्ज
एत्माद्दौला थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चुनाव के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हुआ। एक पक्ष से पिंटू गुप्ता और दूसरे पक्ष से गौरव शर्मा व दीपक घायल हुए हैं। तीनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पिंटू गुप्ता के आवेदन पर 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ और गौरव शर्मा की शिकायत पर 7 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और बलवा की धारा के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
छह महीने से चल रही थी अनबन
सीता नगर मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए बड़ी दावेदारी हो रही है। ट्रांसयमुना के पिंटू गुप्ता और सचिन भदौरिया के बीच पिछले छह महीने से अनबन चल रही थी। दोनों युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष होने का दावा करते हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह द्वारा पिंटू गुप्ता को सीता नगर मंडल युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। एक महीने बाद, युवा मोर्चा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अध्यक्ष शैलू पंडित ने सचिन भदौरिया को सीता नगर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। इसके बाद से ही दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया।
इसे भी पढ़ें- Maharashtra Politics: गृह मंत्रालय को लेकर महायुति में बढ़ा क्लेश, शिंदे ने कर दी ये मांग, क्या मानेगी बीजेपी






Users Today : 36

