



Kharmas 2024: सनातन धर्म में खरमास का विशेष महत्व है। ये साल में दो बार आता है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार, खरमास का एक महीना तब मनाया जाता है जब सूर्य देव धनु और मीन राशि में विचरण करते हैं। इस बार सूर्य देव 15 दिसंबर दिन रविवार को रात्रि 10:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसी समय से खरमास शुरू हो जायेगा, जो 14 जनवरी 2025 को प्रातः 9:03 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ माना जाता है, लेकिन मांगलिक कार्यों की मनाही होती है।
इसे भी पढ़ें- Kharmas 2024: दिसंबर में बस इतने दिन ही बजेंगे गाजे-बाजे, इस डेट से लग जाएगा खरमास
धार्मिक दृष्टि से इस साल का खरमास बेहद खास है क्योंकि इस दौरान बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं खरमास के दौरान कब-कब शुक्र और बुध की चाल बदलेगी और किन-किन राशियों का इसका लाभ मिलेगा।
शुक्र और बुध कब करेंगे राशि परिवर्तन?
28 दिसंबर दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
4 जनवरी 2025, दिन शनिवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर बुध देव धनु राशि में विराजमान होंगे।
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
वृषभ राशि
खरमास में वृषभ राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए सफलता के नए द्वार खुलने के योग हैं। शादीशुदा लोगों की कोई लंबे समय से चली आ रही इच्छा उनके पार्टनर द्वारा पूरी हो सकती है। यदि संतान को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो 14 जनवरी तक उसे इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा आप कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। खरमास खत्म होने से पहले अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए 30 दिन का ये खरमास काफी शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपको पूजा पाठ का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। वहीं सिंगल लोगों के अपने भाई-बहनों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध विकसित होंगे और परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह बढ़ेग। इसके अलावा जो नौकरी कर रहे हैं, 14 जनवरी तक उन्हें मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों के काम का विस्तार हो सकता है, जिससे आर्थिक मुनाफा भी होगा।
वृश्चिक राशि
खरमास के सभी 30 दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अविस्मरणीय रहेंगे। अविवाहित लोगों को त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। छात्रों को अपने पिता के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्ते बेहतर होंगे। वहीं जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं या उनके पास अपनी नौकरी है, उन्हें अपनी आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। वृश्चिक राशि वाले लोग 14 जनवरी 2025 तक अपने पूरे परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर देवी-देवताओं के दर्शन के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Rashifal 5 December 2024: वृष राशि के जातकों की बढ़ सकती है आमदनी, जानें कैसा बीतेगा आपका दिन