
प्रयागराज। MahaKumbh 2025: यूपी के प्रयागराज जिले में अगले साल लगने वाले महाकुंभ में आने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसी क्रम में रेलवे ने 20 मेला स्पेशल ट्रेनों की सूची और समय सारिणी जारी कर दी है। रेलवे ने मैसूर से दानापुर और साबरमती से वाराणसी आदि शहरों की सूची प्रकाशित की है। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग शहरों से चलाई जाएंगी। रेलवे के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि दूसरी ट्रेनों की समय सारिणी जारी करने पर भी विचार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें-Job In Railway: रेलवे में मिलेगी B.Ed वालों को भी नौकरी, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन
कोतवाली कार्यालय में हुई बैठक
मंगलवार को खुल्दाबाद स्थित एसीपी कोतवाली कार्यालय में समानांतर बैठक हुई, जिसमें सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि, पार्टी नेता और स्थानीय प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्नान सरोवरों के पास 10-10 और 5-5 मेला मित्र लगाये जायेंगे। प्रतिभागी सैन्य वर्दी में होंगे। महाकुंभ की विशेष निगरानी के लिए एक कमेटी भी बनाई जाएगी। कई अन्य परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। मौके पर मौजूद प्रतिनिधियों ने आम लोगों से सुझाव भी मांगे।
हरियाणा के राज्यपाल को किया आमंत्रित
वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भी महाकुंभ के लिए आमंत्रित किया है। उन्हें निमंत्रण देने के लिए वे हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ स्थित राजभवन पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने वहां एक भव्य रोड शो भी आयोजित किया। नंदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार लगातार विकास की दिशा के काम कर रही है। महाकुंभ 2025 “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को सशक्त करने का काम करेगा। हरियाणा की भागीदारी से ये आयोजन और भी भव्य हो जायेगा।
ये हैं स्पेशल ट्रेनें
- 06207/06208 मैसूर-दानापुर-मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
- 05611/05612 कामाख्या-टूंडला-कामाख्या कुंभ स्पेशल
- 06207/06208 मैसूर-दानापुर-मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन
- 09031/09032 उधना-गाजीपुर सिटी-उधना कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 04153/04154 कानपुर सेंट्रल-भागलपुर कुंभ मेला स्पेशल (साप्ताहिक)
- 08057/08058 टाटानगर-टूंडला-टाटानगर कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 03219/03220 पटना-प्रयागराज-पटना कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 05811/05812 नाहरलगुन-टूंडला-नाहरलगुन कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09591/09592 वेरावल-बनारस-वेरावल कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 08067/08068 रांची-टूंडला-रांची कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09017/09018 वापी-गया-वापी कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09029/09030 विश्वामित्री-बलिया-विश्वामित्री कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09019/09020 वलसाड-दानापुर-वलसाड कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09537/09538 राजकोट-बनारस-राजकोट कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09413/09414 साबरमती-बनारस-साबरमती कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09421/09422 साबरमती-बनारस-साबरमती (गांधीनगर के रास्ते) कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09403/09404 अहमदाबाद-जंघई-अहमदाबाद कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 03689/03690 गया-प्रयागराज-गया कुंभ स्पेशल ट्रेन
- 09555/09556 भावनगर टर्मिनल-बनारस-भावनगर टर्मिनल कुंभ स्पेशल ट्रेनइसे भी पढ़ें- Recruitment 2024: रेलवे की इस यूनिट में निकली बंपर भर्ती, 8वीं पास कैंडिडेट्स भी कर सकते हैं अप्लाई









Users Today : 23

