
New Year 2025: नए साल में कुछ अच्छा होगा तो पहले से ही शुभ संकेत मिलने लगेंगे। इन संकेतों से आपको पता चल जाएगा कि आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। अगर साल 2025 के पहले दिन घर के दरवाजे पर गाय और बछड़ा आ जाए तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि इससे पूरे साल देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
इसे भी पढ़ें- App Launch: अब एक क्लिक करते ही मिलेगी प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत की जानकारी

अगर नए साल के दिन किसी मंदिर या घर से शंख की आवाज सुनाई दे तो यह बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि आने वाला समय अच्छा होगा और काम सफल होंगे।

अगर साल के पहले दिन आपके घर किसी धार्मिक समारोह, शादी या पूजा का निमंत्रण आता है, तो यह बहुत खुशी की बात है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है।

कहा जाता है कि अगर साल 2025 के पहले दिन आपके घर या बगीचे में पक्षी घोंसला बनाते हैं तो यह बहुत शुभ होता है। यह इस बात का संकेत है कि घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होंगी और खुशियां आएंगी।

इस बार 2025 का पहला दिन बुधवार है। इस दिन हरे फल, कपड़े, भोजन, सब्जियां और अन्य वस्तुओं का दान करें। इससे कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होगी और बुद्धि व वाणी दोष दूर होगा।

साल के पहले दिन गणपति या अपने इष्ट देवता के मंदिर के दर्शन अवश्य करें। ऐसा माना जाता है कि इसका करियर और व्यवसाय की सफलता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और जीवन में सौभाग्य आता है।

इसे भी पढ़ें- Tulsi Pujan Diwas 2024: परेशानियों से मुक्ति चाहिए, तो तुलसी पूजन के दिन दान करें ये चीजें








Users Today : 5

