
नई दिल्ली। Rain Cold Wave Alert: देश में एक बार फिर मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं बारिश होती है तो कहीं ओलावृष्टि हो रही है। पहाड़ी और समतल इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी है। बारिश और बर्फबारी भी हो रही है, जिससे तापमान तेजी से गिर रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।
इसे भी पढ़ें- Delhi Weather Report: दिल्ली में शुरू हुई बारिश, सर्दी और कोहरा भी करेगा लोगों को परेशान
पश्चिमी विक्षोभ हावी रहेगा

आईएमडी ने कहा कि पूर्वी हवाओं के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ भारत के मध्य भागों पर हावी रहेगा, जिसके कारण 28 दिसंबर को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होगी। चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर स्थित है, जो दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान की ओर बढ़ रहा है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ेगा। 28 दिसंबर को भी विशेष रूप से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में उच्च आर्द्रता होगी।
इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि, पश्चिमी हिमालय में तूफान के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शनिवार को भारी बारिश होगी। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश की उम्मीद है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश भी हो सकती है। यहां 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी होगी।
कैसे रहेगा नये साल का मौसम
आईएमडी के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 1 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव से 1 और 2 जनवरी को क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहेगा जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह सामान्य के करीब रहेगा। अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है। 29 से 31 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है।
राजस्थान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान में शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। यहां हनुमानगढ़, सीकर, पाली और जयपुर समेत कई इलाकों में दिन में बारिश हुई और तापमान गिर गया। आज राजस्थान में बड़ी संख्या में पर्यटक मौजूद रहे। बारिश से पर्यटकों को भी परेशानी हुई। बारिश को लेकर आईएमडी ने राज्य के 15 जिलों के लिए ऑरेंज और 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इसे भी पढ़ें- La Nina Effect: इस बार सर्दी तोड़ेगी सारे रिकार्ड, मुश्किल में बीतेंगे दिसंबर, जनवरी और फरवरी









Users Today : 13

