Home » अन्य » UP News: डॉक्टरों का गजब कारनामा, चोट दाहिने पैर में थी और ऑपरेशन बाएं पैर का कर दिया

UP News: डॉक्टरों का गजब कारनामा, चोट दाहिने पैर में थी और ऑपरेशन बाएं पैर का कर दिया

[the_ad id="14540"]

सुल्तानपुर। UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक चौंकाने वाला वाकया हुआ। यहां डॉक्टर की लापरवाही देख मरीज और उसके परिजन दंग रह गये। इसके बाद जब परिजनों ने डॉक्टर से सवाल पूछना शुरू किया तो वह अस्पताल छोड़कर भाग गए। आलम ये है कि अस्पताल प्रबंधन सफाई देते-देते परेशान हो गया है।   आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

इसे भी पढ़ें- Jhansi Fire Incident: कोई लापरवाही नहीं आई सामने, प्लग में स्पार्किंग से लगी आग, कमिश्नर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट  

  ये है पूरा मामला 

दरअसल, सुल्तानपुर में एक हड्डी रोग विशेषज्ञ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने एक वृद्धा के टूटे हुए पैर का ऑपरेशन करने के बजाय उसके दूसरे पैर का ऑपरेशन कर दिया। जब वृद्धा ऑपरेशन रूम से बाहर आई, तो परिवार के लोग ये देखकर सकते में आ गये। इसके बाद वृद्धा के दूसरे टूटे पैर का ऑपरेशन किया गया। मामला सामने आते ही अस्पताल प्रबंधन ने सफाई देनी शुरू कर दी।

 

सुल्तानपुर अस्पताल का मामला 

प्रतापगढ़ जिले के कन्हई थाना क्षेत्र के सीकरी कानूपुर गांव की रहने वाली भुइला देवी के बाएं पैर में चोट लग गई थी, जिससे उन्हें चलने के काफी परेशानी हो रही थी। ऐसे में परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए, जहां एक्स-रे में पता चला कि उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया है। ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके बाद महिला के परिजन उन्हें लेकर कोतवाली सुल्तानपुर के सुल्तानपुर अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया।

सदमे में परिजन 

महिला को बाएं पैर की सर्जरी के लिए ऑपरेशन रूम में ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद जब स्टाफ ने वृद्धा को बाहर निकाला तो परिवार के लोग सदमे में आ गए। परिजनों का दावा है कि फ्रैक्चर बाएं पैर में हुआ था और ऑपरेशन दाहिने पैर का कर दिया गया। इसके बाद भुइला को वापस ऑपरेशन रूम में ले जाया गया और उनके बाएं पैर की सर्जरी की गई।

मौके से फरार हुए डॉक्टर 

डॉक्टर की ये लापरवाही पूरे जिले में आग की तरह फ़ैल गई। वहीं गलत ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पी के पांडेय मौके से फरार बताए जा रहे हैं। इधर अस्पताल प्रशासन इस घटना को लेकर कुछ अलग ही सफाई दे रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ आशुतोष श्रीवास्तव की माने तो वृद्धा के बाएं पैर की कटोरी टूटी हुई थी, जिसका ऑपरेशन किया गया। वहीं उनके दाहिने पैर में भी सूजन थी और खून जमा हुआ था, इसलिए उसकी भी सर्जरी की गई।

इसे भी पढ़ें- Jhansi fire incident: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल समेत चार पर हुआ एक्शन

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?