Home » अन्य » One Husband Two Wife: ये मेरा पति है…नहीं ये मेरा पति है…परिवार परामर्श केंद्र में आया अजीब मामला

One Husband Two Wife: ये मेरा पति है…नहीं ये मेरा पति है…परिवार परामर्श केंद्र में आया अजीब मामला

[the_ad id="14540"]

आगरा। One Husband Two Wife: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पति-पत्नी और वो का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो महिलाएं एक युवक को अपना पति बता रही हैं। इतना ही नहीं, दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर उनके पतियों को हड़पने का आरोप लगाया है। मामले की जटिलता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें- App Launch: अब एक क्लिक करते ही मिलेगी प्रदेश के धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत की जानकारी

2020 और 2022 में हुई शादी

इसके बाद युवक और दोनों महिलाएं गुरुवार को आगरा स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंचीं। यहां परामर्श के दौरान दो महिलाओं ने युवक का परिचय अपने पति के रूप में दिया। परामर्श के दौरान एक महिला ने काउंसलर को बताया कि उसकी शादी 2020 में हुई थी। दूसरी महिला ने कहा कि युवक के साथ उसकी शादी साल 2022 में हुई थी। वहीं युवक ने बताया कि उसने 2020 में प्रेम विवाह किया था, जिसे लेकर वह घर से अलग दूसरी जगह पर रहता था। उसकी इस शादी के पता उसके घरवालों को नहीं था। ऐसे  में साल 2022 में घर वालों ने उसकी शादी एक और लड़की से करवा दी। इस दौरान भी युवक ने अपनी पहली पत्नी के बारे में घरवालों को नहीं बताया।

काउंसलर हुए परेशान

युवक की ये कहानी सुनकर काउंसलर डाॅ. सतीश खिरवार परेशान हो गये और उन्होंने दोनों महिलाओं से अगली तारीख पर अपनी शादी का सबूत लेकर आने को कहा। साथ ही ये भी कहा कि दोनों महिलाएं और युवक को अपने-अपने परिवारजनों को साथ लेकर आएं। परिवार परामर्श केन्द्र के सलाहकार डाॅ. सतीश खिरवार ने कहा कि यह बहुत ही अजीब मामला है। लड़की ने कहा कि उसकी शादी 2022 में हुई थी। उसके पति ने अवैध तरीके से दूसरी शादी की है। पति भी इस महिला से बातचीत करता है।

दी गई अगली तारीख

समझाइश के दौरान युवक ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। वह काम के सिलसिले में लड़कियों से भी बात करता है। युवक ने कहा कि उसकी पत्नी उसे लड़कियों से बातचीत करने से मना करती है। अब मुझे अपने काम से जुड़े सभी लोगों से बात करनी होगी। फ़िलहाल, दोनों महिलाओं को समझाया गया है और अगली तारीख़ दी गई है, जिसमें तीनों से अपने परिजनों को भी लाने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें- UP News: डॉक्टरों का गजब कारनामा, चोट दाहिने पैर में थी और ऑपरेशन बाएं पैर का कर दिया

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?