
नई दिल्ली। Indian Railways: देश के तीन करोड़ से ज्यादा दैनिक रेल यात्रियों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। भारतीय रेलवे 1 जनवरी, 2025 से नई समय सारिणी जारी करने जा रहा है। वर्तमान समय सारिणी, ‘ट्रेन एट ए ग्लांस’ का 44 वां संस्करण, 31 दिसंबर, 2024 तक वैध है। पिछले साल, भारतीय रेलवे ने अखिल भारतीय रेलवे समय सारणी ‘ट्रेन एट ए ग्लांस’ (TAG) जारी किया था जो 1 अक्टूबर से लागू हुआ था। TAG भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
इसे भी पढ़ें- MahaKumbh 2025: रेलवे ने महाकुंभ के लिए जारी किया 20 स्पेशल ट्रनों का शेड्यूल, ये है लिस्ट
पिछले साल कितनी चलाई ट्रेनें
साल 2025 में रेल मंत्रालय सभी 136 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों, 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और नमो भारत रैपिड रेल (वंदे मेट्रो) चलाने की योजना बना रहा है। पिछले साल, राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर ने यात्री अनुभव को बढ़ाने के लिए 64 वंदे भारत ट्रेनें और 70 अतिरिक्त सेवाएं शुरू की थी। आम तौर पर, रेल मंत्रालय हर साल 30 जून तक ट्रेन एट ए ग्लांस (टीएजी) परिचालन योजना प्रकाशित करता है। नया शेड्यूल 1 जुलाई से प्रभावी होता है। हालांकि, इस साल मानकों को संशोधित किया गया था।
महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
इस बीच रेलवे महाकुंभ मेला 2025 की तैयारी में व्यस्त है। भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) इस आयोजन में शामिल होने वाले हजारों भक्तों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित कर रहा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लगभग 3,000 मेला विशेष ट्रेनों का संचालन करने के साथ ही लगभग एक लाख से अधिक यात्रियों के लिए आवास प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।
इस डेट से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग
इसके अतिरिक्त, भारतीय रेलवे की पर्यटन और आतिथ्य शाखा आईआरसीटीसी ने त्रिवेणी संगम के पास एक लक्जरी टेंट सिटी, महाकुंभ ग्राम का निर्माण पूरा कर लिया है। महाकुंभ ग्राम में ठहरने के लिए ऑनलाइन बुकिंग 10 जनवरी से 28 फरवरी तक खुली है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए आसानी से बुकिंग की जा सकती है। अधिक जानकारी आईआरसीटीसी और पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइटों और महाकुंभ ऐप पर पाई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- Job In Railway: रेलवे में मिलेगी B.Ed वालों को भी नौकरी, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन









Users Today : 14

