Home » अन्य » Railway Station Video: कड़ाके की ठंड में रेलवे कर्मचारियों ने लोगों पर फेंका पानी, लोग बोले- शर्मनाक, DRM का आया ये जवाब

Railway Station Video: कड़ाके की ठंड में रेलवे कर्मचारियों ने लोगों पर फेंका पानी, लोग बोले- शर्मनाक, DRM का आया ये जवाब

News Portal Development Companies In India

लखनऊ। Railway Station Video: सांस्कृतिक नगरी लखनऊ का एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सो रहे लोगों और रेलवे के कर्मचारियों से जुड़ा हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कलेजा कांप जा रहा है और उन्हें ये सोचने पर मजबूर कर रहा है कि इस कड़कड़ाती ठंड में सो रहे लोगों पर ऐसे पानी कौन फेंकता है? वायरल वीडियो पर जब लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी तो DRM ने भी बयान जारी सफाई दी।

 इसे भी पढ़ें- Indian Railways: एक जनवरी से लागू होगा रेलवे का नया टाइम टेबल, एक जरूर देख लें

लखनऊ रेलवे स्टेशन का है वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लखनऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर देर रात कई लोग सो रहे हैं। ठंड की वजह से लोगों ने कंबल ओढ़ रखे हैं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म की सफाई करने वाले कर्मचारी वहां पहुंच जाते हैं और साफ़-सफाई में जुट जाते हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने वहां सो रहे लोगों उठाने और हटाने की जहमत नहीं उठाई बल्कि उन पर ठंडा पानी फेंक कर उन्हें भगाने लगे।

एनजीओ से जुड़े शख्स ने किया रिकॉर्ड

इस वीडियो को रेलवे स्टेशन पर चाय वितरित करने वाले NGO से जुड़े शख्स ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग सफाई कर्मचारियों की हरकत पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि कड़कड़ाती ठंड में इस तरह पानी नहीं फेंकना चाहिए था, ये पूरी तरह से संवेदनहीनता है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद अब DRM ने भी बयान जारी किया है।

डीआरएम बोले…

उन्होंने कहा, प्लेटफॉर्म पर लोगों को नहीं सोना चाहिए, वह सोने की जगह नहीं है। ट्रेनों का इतंजार करने के लिए स्टेशन पर वेटिंग रूम बनाए गए हैं, लोगों को वहां बैठना या सोना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, कि प्लेटफॉर्म पर साफ़-सफाई करने वाले कर्मचारियों की काउंसलिंग की गई है।

लोगों ने दिया रिएक्शन

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ‘हम लोग ही स्टेशन की गंदगी पर सवाल उठाते हैं, हम ही प्लेटफॉर्म पर इस तरह सोने वालों पर की जाने वाली कार्रवाई को भी कोसते हैं, सच ये है कि सबसे गलत तो हम ही हैं। वहीं एक अन्य ने कमेन्ट किया, प्लेटफॉर्म को साफ रखना जरूरी है, ऐसे में वहां सो रहे लोगों को हटा दिया जाना चाहिए था, लेकिन हर चीज का एक तरीका होता है। पानी डालकर इस तरह से किसी को उठाना, कहीं से भी जायज नहीं ठहराया जा सकता। एक अन्य ने लिखा- ठंड में लोगों पर पानी फेंकना ठीक नहीं है, लेकिन स्टेशन पर इस तरह की हरकतें कर्मचारी अक्सर करते हैं।

 इसे भी पढ़ें- Job In Railway: रेलवे में मिलेगी B.Ed वालों को भी नौकरी, इस डेट से शुरू होंगे आवेदन

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?