Home » अन्य » Los Angeles Wildfire Pink Powder: अब पिंक पाउडर बुझाएगा लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग

Los Angeles Wildfire Pink Powder: अब पिंक पाउडर बुझाएगा लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग

News Portal Development Companies In India
Los Angeles

लॉस एंजिलिस। Los Angeles Wildfire Pink Powder: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बड़े पैमाने पर लगी आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। लॉस एंजिलिस के जंगल आठ दिनों से जल रहे हैं। इस आग ने हजारों हेक्टेयर जमीन को खंडहर में बदल दिया है। कई सेलिब्रिटीज के घर जलकर वीरान हो चुके हैं। इस आग की वजह से अमेरिका को अरबों डॉलर का नुकसान हो चुका है। अब लॉस एंजेलिस से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- America Devastated By Fire: अमेरिका को बर्बाद कर रही आग, 50 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति राख

आसमान में उड़ान भर चुके हैं कई विमान

लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए अब विमानों से गुलाबी पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। 9 से ज्यादा विमान जंगलों के ऊपर मंडरा रहे हैं और पाउडर छिड़क रहे हैं। विमान ने निकलने वाला पिंक पाउडर धुएं की तरह आसमान में उड़ता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह पिंक पाउडर क्या है और कैसे इससे जंगल की आग बुझाई जा सकती है? तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से…

Los Angeles

क्या है पिंक पाउडर 

इस पिंक पाउडर को फायर रिटार्डेंट के नाम से भी जाना जाता है। यह अग्निरोधी की तरह काम करता है। इसके छिड़काव से आग लगने या जलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह पिंक पाउडर एक तरह का गीला पदार्थ होता है, जो ऑक्सीजन को काफी हद तक खत्म कर देता है, जिससे आग तेजी से नहीं फैल पाती है। इस पाउडर के छिड़काव के बाद फायर ब्रिगेड आग पर आसानी से काबू पा सकता है।

 

ऐसे बनता है पिंक पाउडर

पिंक पाउडर यानी फायर रिटार्डेंट को बनाने में विभिन्न प्रकार के केमिकल्स इस्तेमाल किये जाते हैं। इसमें पानी, अमोनियम सल्फेट, पोटेशियम सिलिकेट, बोरेट्स, लिग्नोसल्फोनेट्स और जेलिंग एजेंट्स जैसे चीजें मिलाई जाती हैं। इसमें बड़ी मात्रा में अमोनियम सल्फेट मिलाये जाने के कारण यह पाउडर प्राकृतिक रूप से काफी खतरनाक भी माना जाता है।

पाउडर का रंग पिंक क्यों है?

अब  ये सवाल उठता है कि फायर रिटार्डेंट का रंग पिंक यानी गुलाबी ही क्यों होता है। दरअसल, इस कैमिकल में पिंक कलर मिलाया जाता है, ताकि ये पाउडर जहां कहीं भी गिरे, फायर ब्रिगेड में काम करने वालों को पता चल जाये और व उस जगह की आग तुरंत बुझा सकें। पिंक पाउडर के छिड़काव के बाद आग को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है जिससे उसका फैलाव रुका जाता है। पिंक पाउडर के छिड़काव के बाद दमकल कर्मियों के लिए आग पर काबू पाना आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- Trump On Justin Trudeau: ट्रंप ने शेयर किया मैप, कहा- ‘अमेरिका का हिस्सा है कनाडा’

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?