Home » अन्य » Mahakumbh Tragedy: महाकुंभ में फिर हुआ हादसा, छह लोग घायल, एक गंभीर

Mahakumbh Tragedy: महाकुंभ में फिर हुआ हादसा, छह लोग घायल, एक गंभीर

News Portal Development Companies In India
Mahakumbh Tragedy

प्रयागराज। Mahakumbh Tragedy: उत्तर प्रदेश में चल रहे महाकुंभ में आये दिन कुछ न कुछ बड़ी घटना हो रही है। अब यहां एक और बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार को हीलियम गैस से भरा एक हॉट एयर बलून फट गया, जिसके कारण इसकी बास्केट में सवार छह श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक श्रद्धालु की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भेजा गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।यह दुर्घटना महाकुंभ मेले के क्षेत्र में सेक्टर 20 के अखाड़ा मार्ग के पास हुई।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh Stampede: CBI करेगी महाकुंभ में हुई भगदड़ की जांच!

एयर बलून फटा 

जानकारी के मुताबिक सोमवार को जब बसंत पंचमी के स्नान पर्व के दौरान दोपहर के समय हीलियम गैस से भरा यह हॉट एयर बलून धरती से उड़ान भर रहा था, तभी ये एक जोरदार आवाज के साथ फट गया। इस घटना के समय इसकी बास्केट में छह लोग सवार ये, जो घायल हो गये। इनमें से एक की हालात नाजुक बताई जा रही है।

घट सकती थी बड़ी घटना

गनीमत रही कि ये हॉट एयर बैलून उड़ने से पहले ही यानी जमीन पर फट गया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुए। अगर ये हादसा उड़ान भरने के बाद यानी ऊंचाई पर होता तो घटना और बड़ी हो सकती थी, जनहानि भी हो सकती थी। घटना के बाद तत्काल सभी घायलों को एंबुलेंस से महाकुंभ के उप केंद्रीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। यहां सभी का इलाज किया जा रहा है।  घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मच चुकी है भगदड़

इस घटना में बास्केट में सवार 27 वर्षीय प्रदीप, 13 वर्षीय अमन, 16 वर्षीय निखिल, 50 वर्षीय मयंक, 32 वर्षीय ललित और 25 वर्षीय शुभम घायल हो गए हैं। इनमें प्रदीप और निखिल ऋषिकेश के रहने वाले हैं, जबकि अमन हरिद्वार, ललित मध्य प्रदेश के खरगोन, शुभम इंदौर और मयंक प्रयागराज से हैं। इससे पहले, मौनी अमावस्या के दिन भी महाकुंभ में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 30 लोगों की जान चली गई थी जबकि 90 से अधिक  लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। इस घटना को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई थी और संसद में भी इसकी गूंज सुनाई दे रही है।

 

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: कौन हैं महाकुंभ में आए टच बाबा, जिनके छूते ही बीमारियां हो जाती हैं छू मंतर

 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?