Home » अन्य » Surya Nakshatra Transit: धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर इन राशियों को मालामाल करेंगे सूर्यदेव

Surya Nakshatra Transit: धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर इन राशियों को मालामाल करेंगे सूर्यदेव

News Portal Development Companies In India
Surya Nakshatra Transit

Surya Nakshatra Transit: सूर्यदेव 6 फरवरी को धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को सुबह 07:57 बजे इस नक्षत्र में गोचर करना शुरू किया। धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं, जो सूर्य के मित्र माने जाते हैं इसीलिए, सूर्य का धनिष्ठा में प्रवेश कई मायनों में शुभ हो सकता है। इस समय कुछ राशियों को करियर और व्यापार में उन्नति का मौका मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से भी लाभ की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि ये राशियां कौन सी हैं और सूर्य के इस प्रभाव से उन्हें कब तक अच्छे परिणाम मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें- Venus Transit: इन राशियों के जीवन में मुश्किल पैदा करेगा शुक्र का ये गोचर, संभल कर रहें

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य के धनिष्ठा में प्रवेश के बाद सरकारी लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आय बढ़ सकती है या नया आय का स्रोत मिल सकता है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी और किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव के भी योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शिक्षा में सुधार की संभावना बन रही है। आपकी नई चीजों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको लाभ होगा। कुछ जातकों को कार्य में नेतृत्व का मौका मिल सकता है। सामाजिक जीवन में आपसे बहस हो सकती है, लेकिन आपकी सही होंगे, इसलिए परिणाम आपके पक्ष में होंगे। इस दौरान आपकी कार्यक्षमता में सुधार होगा। कार्य में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। माता-पिता के जरिए आर्थिक लाभ भी हो सकता है। व्यापारी अच्छी बचत कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों में साहस और शक्ति में बढ़ोतरी होगी। आप ध्यान लगाकर अपने लक्ष्य तय समय पर पूरा कर सकेंगे। आपके काम करने का तरीका दूसरों पर प्रभाव डाल सकता है। सूर्य ग्रह इस राशि के लोगों को धन कमाने का मौका देंगे। अनजाने स्रोतों से लाभ मिलने की भी संभावना है। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए इस नक्षत्र परिवर्तन से कई सपने पूरे होंगे। व्यापारी नए विचारों को अपनाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कुछ लोगों को अचानक धन मिल सकता है। इस समय आप अपने काम के प्रति बहुत मेहनती रहेंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी। आप अपने पारिवारिक कर्तव्यों को समझेंगे और परिवार के सदस्यों से बातचीत करके कठिनाइयों को सुलझाने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: इन तीन राशियों के लिए वरदान होगा सूर्य का गोचर, जानें किस डेट को होगा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?