Home » राजनीति » Threat Message To Union Minister: मोदी सरकार के मंत्री से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, FIR दर्ज

Threat Message To Union Minister: मोदी सरकार के मंत्री से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, FIR दर्ज

News Portal Development Companies In India

नई दिल्ली। Threat Message To Union Minister: मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री को कुछ लोगों ने फोन पर धमकी दी है। आरोपियों ने मंत्री से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। इस घटना से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। यह धमकी भरा मैसेज केंद्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ को मिला है। संजय सेठ ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें- Israel-Hamas War: बंधकों को छोड़ दो, वरना मध्य पूर्व में मच जाएगी तबाही, हमास को ट्रंप की धमकी

अंजान नबंर से भेजे गए मैसेज 

रिपोर्ट्स की मानें तो संजय सेठ को एक अनजान नंबर से मैसेज आया था। मैसेज करने वाले ने उनसे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। शुक्रवार की रात अपराधियों ने रक्षा मंत्री को एक के बाद एक कई धमकी भरे मैसेज भेजे। संजय सेठ ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे उनके मोबाइल फोन पर बड़ी संख्या में धमकी भरे मैसेज आये। आरोपी में उनसे 50 लाख की फिरौती मांगी है। संजय सेठ ने इसकी जानकारी डीसीपी दिल्ली को दे दी है। डीसीपी ने तुरंत उनसे मुलाकात की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने ट्रेस किया नंबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस नंबर से मैसेज भेजा गया था वह नंबर झारखंड के रांची का था। रांची के कांके से ये मसेज भेजे गये हैं।  पुलिस नंबर का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ऐसे में संजय सेठ ने झारखंड के सीईओ अनुराग गुप्ता से भी बात की। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

कौन हैं संजय सेठ? 

बता दें कि संजय सेठ झारखंड की राजधानी रांची से बीजेपी सांसद हैं। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव रांची से जीता था। मोदी सरकार में उन्हें रक्षा राज्य मंत्री का पद दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- खालिस्तानी आतंकी की धमकी, राम मंदिर को उड़ा देंगे बम से, अलर्ट मोड़ में आईं सुरक्षा एजेंसियां

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?