Home » राजनीति » Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, PM मोदी, CM योगी समेत तमाम हस्तियों ने जताया दुःख, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं प्रियंका

Manmohan Singh Death: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, PM मोदी, CM योगी समेत तमाम हस्तियों ने जताया दुःख, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं प्रियंका

News Portal Development Companies In India

Manmohan Singh Death: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार 26 दिसंबर को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की और कहा ‘बड़े दुख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मन मोहन सिंह के  निधन की सूचना देते हैं। वे 92 साल के थे।” उनका उम्र संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था और 26 दिसंबर, 2024 को घर पर अचानक गिर गए। घर पर, उन्हें बचाने के लिए तुरंत उपाय किए गए। इसके बाद रात 8:06 बजे उन्हें एम्स के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया, तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पूर्व पीएम के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने शोक जताया है। वहीं भारत सरकार ने आज 27 दिसंबर के लिए निर्धारित सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिए हैं और सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार 28 दिसंबर को होने की उम्मीद है। डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म साल 1932 में पंजाब में हुआ था। उन्होंने 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया है। 2004 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के बाद 2004 में प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली गई। उन्होंने 2009 से 2014 तक अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया। इसके बाद 2014 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्थान ले लिया। उन्होंने 33 वर्षों तक सेवा देने के बाद इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।

पीएम मोदी ने जताया शोक

डो मनमोहन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते ही एक्स पर लिखा – भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक देश की आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

सीएम योगी ने व्यक्त की शोक संवेदना

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में पूर्व पीएम मन मोहन के निधन पर शोक जताते ही एक पर लिखा-  पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं प्रियंका गांधी

वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंच चुकी हैं। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास की तरफ निकल चुके हैं।

 

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’  का टीजर पोस्टपोन

आज सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर सलमान की अगली फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज होना था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण यह टीजर कल 28 दिसंबर को 11:07 बजे रिलीज किया जाएगा।  फिल्म  निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया पर इस खबर का ऐलान किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?