
निशा शुक्ला
चंडीगढ़। Politics On Illegal Immigration: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है। भारतीयों को लेकर अमेरिका के टेक्टास से बीते पांच फरवरी को पहला सैन्य विमान उड़ा थी, जो अमृत सर में लैंड हुआ था। वहीं अब भारतीयों को लेकर दो और सैन्य विमान आ रहे हैं। इनमें से एक विमान आज अमृतसर में लैंड करेगा, तो दूसरा रविवार 16 फरवरी को भारत पहुंचेगा। रिपोर्ट है कि इन दोनों में विमानों में सबसे ज्यादा लोग पंजाब के हैं।
इसे भी पढ़ें- Illegal Immigrants In America: 104 भारतीयों को लेकर वापस लेकर आया US मिलिट्री प्लेन
पंजाब को बदनाम करने का लगाया आरोप
हालांकि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर में हो रही इन अमेरिकी विमानों की लैंडिंग पर आपत्ति जताई है। मान का कहना है कि केंद्र सरकार ने पंजाब को बदनाम करने के मकसद से अमृतसर एयरपोर्ट पर अमेरिकी विमान को उतारने की अनुमति दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अब राजनीति गरमा गई है। विपक्षी दल के नेता उनके इस बयान के लिए उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं।
ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਕੇਂਦਰ ਤੋਂ ਸਿੱਧੀਆਂ ਉਡਾਣਾਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਕੈਨੇਡਾ ਜਾਂ ਅਮਰੀਕਾ ਲਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹਾਂ, ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਅਣਗੌਲਿਆ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾਅ ‘ਤੇ ਲਗਾ ਕੇ ਅਮਰੀਕਾ ਦਾ ਫੌਜੀ ਜਹਾਜ਼ ਇੱਥੇ ਉਤਾਰਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।
………
जब हम केंद्र से सीधी उड़ाने अमृतसर से कनाडा या अमेरिका के लिए… pic.twitter.com/JSthqb8vuB— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 14, 2025
भारतीयों को लेकर आ रहे और दो विमान

रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार पहले से ज्यादा भारतीयों को यूएस ने डिपोर्ट किया है। बताया जा रहा है कि शनिवार 15 फरवरी यानी आज अमृतसर पहुंच रहे विमान में 119 भारतीय हैं। ये विमान आज रात 10 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। ऐसे आज सबकी नजर इस एक चीज पर होगी कि क्या इस बार भी भारत वापस भेज गये लोगों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ी होगी या नहीं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि आज आने वाले अमेरिकी विमान में सवार लोगों में सबसे ज्यादा 67 लोग मूलरूप से पंजाब के हैं। इनमें गुरदासपुर के 11, कपूरथला के 10, होशियारपुर के 10 और अमृतसर के 7 लोग हैं।
16 फरवरी को आएगा तीसरा विमान
वहीं, दूसरी फ्लाइट, जो कि कल रविवार 16 फरवरी को आएगी, उसमें 33 लोग हरियाणा, 30 पंजाब, 8 गुजरात, 3 उत्तर प्रदेश, 2 गोवा, 2 -2 महाराष्ट्र और राजस्थान और एक -एक शख्स हिमाचल और जम्मू और कश्मीर से होगा। इनके अलावा पंजाब के गुरदासपुर के 6, जालंधर और अमृतसर के 4-4 लोग भी इस विमान में होंगे।
15 फरवरी को पंजाब के जिलों के इतने लोग वापस आएंगे

गुरदासपुर-11, होशियारपुर -10, कपूरथला 10, पटियाला 7, अमृतसर -6, फरीदकोट-1, फतेहगढ़ साहिब-1, फिरोजपुर -4, जालंधर-5, लुधियाना-1, मोगा-1, मोहाली-3, रोपड़-1, संगरूर-3, तरनतारन-3
16 फरवरी के प्लेन में होंगे पंजाब के जिलों के इतने लोग
अमृतसर -4, फरीदकोट-1, फतेहगढ़ साहिब-1, फिरोजपुर -3, गुरदासपुर-6, होशियारपुर -2, जालंधर- 4, कपूरथला-3, लुधियाना-2, नवांशहर-1,
मोहाली-1, पटियाला-2, संगरूर-1, मानसा-2
67 लोग हैं पंजाब के

मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा, अब तक जिन लोगों को डिपोर्ट किया गया है, उनमें से 67 पंजाब के ही लोग हैं और बाकी अन्य राज्यों से हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी करके अपने ही राज्य को बदनाम कर रहे हैं। ‘आप ‘सरकार ने इन युवाओं को अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले उन लोगों (एजेंटों) के खिलाफ क्या कार्रवाई की। उन्होंने कहा, पंजाब इमिग्रेशन का अड्डा बन चुका है। ये एजेंट युवाओं से बड़ी रकम वसूलकर उन्हें अवैध तरीके से दूसरे देश भेजते हैं, जहां उन्हें कई तरह कि मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अब पंजाब सरकार बताये कि उसने अवैध इमीग्रेशन सेंटरों पर क्या कार्रवाई की।
#WATCH | Chandigarh: On Punjab CM Bhagwant Mann’s statement, Punjab BJP Vice President Fatehjung Singh Bajwa says, “Of all the people deported so far, 67 are from Punjab and rest are from other states. By politicising this, the CM is degrading his own state. What action has he… pic.twitter.com/uKyQnxMzUD
— ANI (@ANI) February 15, 2025
पंजाब सरकार करे पुर्नवास की व्यवस्था
बाजवा ने कहा कि इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देना ठीक नहीं है, क्योंकि जिनके परिवार के लड़के वापस भेजे जा रहे हैं वे पहले से ही बेहद मानसिक दबाव में हैं। ये युवा रोजगार की तलाश में विदेश गए थे। अब पंजाब सरकार बताये कि उसने अपने राज्य में रोजगार के लिए क्या किया। कोई उद्योग पंजाब में आकर निवेश क्यों नहीं कर रहा। बाजवा ने कहा, इस मुद्दे पर राजनीति करने की बजाय पंजाब के मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह इन लोगों के पुनर्वास का प्रबंध करें और उन्हें स्टार्टअप शुरू करने के लिए आसान लोन उपलब्ध कराये।
भगवंत मान को सवाल पूछने का हक नहीं
भगवंत मान के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे लोग पंजाब के एजेंटों और फेल हो चुकी यहां की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की धोखेबाजी का शिकार हैं। भगवंत मान को सवाल पूछने या आपत्ति जताने का हक़ नहीं है, बल्कि आज उन्हें जवाब देना चाहिए। उन्हें ये बताना चाहिए कि पंजाब के युवा अपना घर बार छोड़कर पलायन करने को क्यों मजबूर हैं? ऐसा लगता है कि पंजाब सरकार इन युवाओं को रोजगार देने में विफल हो गई है। शेरगिल ने कहा, भगवंत मान ने उन धोखेबाज एजेंटों के खिलाफ क्या कार्रवाई की, जो पंजाब के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और बड़े-बड़े सब्जबाग दिखा कर लूट रहे हैं?
#WATCH | On Punjab CM Bhagwant Mann’s statement regarding flights carrying illegal Indian immigrants from the US to Amritsar, BJP national spokesperson Jaiveer Shergill says, “The Punjabis which are being illegally deported from the United States are victims of fraud agents and… pic.twitter.com/3egxjqdvPO
— ANI (@ANI) February 15, 2025
विदेश जाना पसंद करते हैं पंजाब के लोग
इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि, भगवंत मान ने सिर्फ सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए इस तरह का बयान दिया है। उसका कोई मतलब नहीं था और न ही अमृतसर में फ्लाइट के लैंड होने से पंजाब की बदनामी हो रही है। हालांकि ये फ्लाइट दिल्ली में लैंड होनी चाहिए थी। उन्होंने आगे कहा, पंजाब में बड़ी संख्या में एनआरआई हैं, जो हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बड़ा योगदान देते हैं। बहुत से पंजाबी विदेशों में खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
#WATCH | Amritsar, Punjab: On Punjab CM Bhagwant Mann’s statement regarding flights carrying illegal Indian immigrants from the US to Amritsar, Congress MP Gurjit Singh Aujla says, “… What Bhagwat Mann said was merely to create headlines. It was all meaningless. The flight… pic.twitter.com/xcsFTP6Jla
— ANI (@ANI) February 15, 2025
गुजरात में क्यों नहीं उतारा विमान
इधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अमेरिका से डिपोर्ट किये गये भारतीयों को अमृतसर ले जाने वाले विमानों के बारे में दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, पहले आये विमान में जितने से अप्रवासी भारतीय थे, उनके ज्यादा संख्या गुजरात के लोगों की थी। ऐसे में हम यह जरूर पूछेंगे कि विमान अमृतसर में क्यों उतरा, उसे गुजरात में क्यों नहीं उतारा गया। श्रीनेत ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारे लोगों के साथ किये जा रहे अमानवीय व्यवहार का मामला अमेरिकी राष्ट्रपति के समक्ष क्यों नहीं उठाया। इस मामले में सरकार की विदेश नीति विफल रही है।
#WATCH | On Punjab CM Bhagwant Mann’s statement regarding flights carrying illegal Indian immigrants from the US to Amritsar, Congress leader Supriya Shrinate says, “Most of the deportees who arrived last time were Gujaratis. We will definitely ask why the plane landed in… pic.twitter.com/0MD2d9qsqI
— ANI (@ANI) February 15, 2025
इसे भी पढ़ें- भारतीयों के लिए मुश्किल पैदा करेंगे ट्रंप, सख्ती से लागू होगी इमिग्रेशन पॉलिसी, मिलर को दी गई खास जिम्मेदारी









Users Today : 28

