Home » राजनीति » ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के घर समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे के घर समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

News Portal Development Companies In India
ED Raid

छत्तीसगढ़। ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सोमवार 10 मार्च को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के घर रेड की है। जांच एजेंसी उनके 14 ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रही है। ईडी की टीम ने सुबह-सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के घर पर रेड डाली। चैतन्य के भिलाई स्थित आवास समेत छत्तीसगढ़ में स्थित उनके 14 लोकेशन पर ED  सर्च अभियान चला रही है। यह कार्रवाई कथित आर्थिक अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके तार शराब घोटाले से जुड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- ED Raid: राज कुंद्रा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने यूपी में कई जगहों पर डाली रेड

2161 करोड़ के घोटाले का आरोप

ED Raid

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के शासन में 2161 करोड़ का  शराब घोटाला होने का आरोप लगा था। इस घोटाले की जांच ईडी कर रही है और  इस मामले में अब तक कई बड़े अधिकारियों और एक पूर्व मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई भी की जा चुकी है। भूपेश बघेल साल 2018 से 2023 के तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे थे। अब के कांग्रेस के महासचिव हैं। 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।

महादेवा सट्टा एप और कोल लेवी स्कैम का भी  है आरोप

ED Raid

मौजूदा समय में वहां भाजपा का शासन है। भूपेश बघेल के कार्यकाल में उन पर महादेवा सट्टा एप और कोल लेवी स्कैम जैसे दो और भी बड़े आरोप लगे हैं। कोल लेवी स्कैम करीब 570 करोड़ का बताया जाता है। कहते हैं कि इन्हीं आरोपों की वजह से भूपेश बघेल को पिछले लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

 भूपेश बघेल के बेटे के घर समेत 14 ठिकानों पर ED की रेड

ED Raid

इस मामले को लेकर भूपेश बघेल ने ट्विटर पर लिखा है…सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब अदालत में बर्खास्त कर दिया गया तो आज ED के मेहमानों ने पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज सुबह प्रवेश किया है। अगर इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।

 

रियल स्टेट का बिजनेस करते हैं चैतन्य

ED Raid

बता दें कि, भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल रियल स्टेट का बिजनेस करते हैं। उनकी तस्वीरें अक्सर खेतों के बीच से भी आती रहती हैं, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें खेती करना भी पसंद है। चैतन्य की शादी तीन साल पहले एक किसान परिवार में हुई थी। उनकी पत्नी का नाम ख्याति है।

इसे भी पढ़ें- ईडी ने बंगलादेशी घुसपैठ मामले में बंगाल और झारखंड में 15 ठिकानों पर डाली रेड,

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?