Home » राजनीति » UP Cabinet Meeting: कैबिनेट में 19 प्रस्ताव पास, बलिया और सैफई समेत इन जिलों को मिली बड़ी सौगात

UP Cabinet Meeting: कैबिनेट में 19 प्रस्ताव पास, बलिया और सैफई समेत इन जिलों को मिली बड़ी सौगात

[the_ad id="14540"]

लखनऊ। UP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में कैबिनेट की बैठक हुई। ये बैठक राजधानी लखनऊ स्थित लोकभवन में हुई। बैठक में कई अहम फैसले लिए गये।

इसे भी पढ़ें- UP Yogi Adityanath: पिंटू महरा की तारीफ कर फंसे योगी, अब हो रही किरकिरी, जानें क्या है पूरा माजरा...

अमान्य हुए ये स्टांप 

UP Cabinet Meeting

बैठक में लिए गये फैसलों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों को बताया कि, यूपी में अब 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक के स्टांप मान्य नहीं होंगे। हालांकि, जो स्टांप अधिसूचना जारी होने से पहले खरीदे गए होंगे वे 31 मार्च तक वापस किए जा सकते हैं और  इस्तेमाल में भी लाए जा सकते हैं।

 

 इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
  • उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड की आगरा मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम व द्वितीय कॉरिडोर के मेट्रो डिपो के लिए गृहविभाग की भूमि के अवास एवं शहरी नियोजन विभाग के पक्ष में निशुल्क हस्तांतरण को मंजूरी।
  • डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड के अंतर्गत लखनऊ में डीटीआईएस की स्थापना के लिए एसपीपी को 0.8 हेक्टेअर भूमि दिए जाने पर सहमति बनी।
  •  बैठक में बलिया में मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए जमीन का निशुल्क हस्तांकरण करने को मिली हरी झंडी।
  •  बुलंदशहर में नर्सिंग कॉलेज के निर्माण के लिए निशुल्क भूमि चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरण प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
  • सैफई में आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में 300 बेड के गायनी ब्लॉक के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति देने का प्रस्ताव पास।
  • हरदोई की तहसील सदर परगना गोपामऊ के ग्राम दही में स्थित महर्षि दधीचि कुंड के आसपास पर्यटन विकास के लिए बंजर श्रेणी की शासकीय भूमि को निशुल्क हस्तांतरित करने को मिली मंजूरी।
  •  टैक्सफेड समूह के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सहकारी कताई मिल्स संघ लिमिटेड, कानपुर की बंद पड़ी कताई मिलों की जमीने औद्योगिक प्रयोग के लिए यूपीसीडा को निशुल्क देने का निर्णय हुआ।
  • रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत गेहूं क्रय नीति का प्रस्ताव स्वीकार।

इसे भी पढ़ें- Yogi’s Bulldozer Action: कई राज्यों को भाया योगी का बुलडोजर एक्शन, असम से लेकर महाराष्ट्र तक सुनाई देती है गूंज

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?