Home » राजनीति » PM Modi Kanpur Visit: 30 मई को कानपुर में रहेंगे मोदी, 16 घंटे तक लागू रहेगा डायवर्जन

PM Modi Kanpur Visit: 30 मई को कानपुर में रहेंगे मोदी, 16 घंटे तक लागू रहेगा डायवर्जन

[the_ad id="14540"]
PM Modi Kanpur Visit:

नई दिल्ली। PM Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 30 मई को कानपुर के दौरे पर आ रहे हैं। इसलिए प्रदेश और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। यहां सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी के आगमन और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के उद्देश्य से शहर में 16 घंटे का व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है, जो 30 मई की सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान आसपास के 10 जिलों से आने वाले भारी वाहनों को कानपुर शहर की सीमा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- Narendra Modi Stadium: नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, सतर्क हुईं सुरक्षा एजेंसियां

कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए 25 पार्किंग प्लेस

PM Modi Kanpur Visit:

डायवर्जन की जानकारी देते हुए शहर के डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की चूक न होने पाए, इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए डायवर्जन का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया, कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए कार्यक्रम स्थल के आसपास ही 25 पार्किंग प्लेस बनाए गए हैं, जहां लोग अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।

इन मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन

PM Modi Kanpur Visit:

उन्होंने बताया, इसके अलावा कानपुर की सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान बांदा, महोबा, जालौन, उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, औरैया, कन्नौज और हरदोई से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। शहर में गंगा बैराज तिराहा, छपेड़ा पुलिया, नवाबगंज, कल्याणपुर क्रॉसिंग, टाटामिल चौराहा, गोपाला तिराहा, फूलबाग, चार्ल्स चौराहा, गुमटी नंबर 5, वेंडी स्कूल तिराहा, अहिरवां और चकेरी जैसे प्रमुख मार्गों पर विशेष डायवर्जन लागू रहेगा।

डीसीपी ट्रैफिक ने आम लोगों से कहा है कि 30 मई को वे जीटी रोड और वीआईपी रोड से यात्रा न करें। अपने गन्तव्य तक जाने के लिए वे वैकल्पिक मार्गों का चयन करें। उन्होंने कहा, इस दिन सभी “नो एंट्री पास” भी अमान्य होंगे।

विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन भी करेंगे 

PM Modi Kanpur Visit:

बता दें कि, 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी का ये कानपुर दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। चर्चा है कि, पीएम का ये दौरा बीजेपी के लिए चुनाव समीकरण को मजबूत करने में काफी अहम भूमिका निभाएगा। पीएम यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने आसपास के अन्य जिलों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की है और यातायात व्यवस्था पर गहन चर्चा की। बैठक में तय किया गया है कि, जिले की सभी सीमाओं पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें- Operation Sindoor: आदमपुर एयरबेस पहुंचे PM मोदी, जवानों से की मुलाकात, उजागर हुआ पाक का झूठ

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?