
नई दिल्ली। Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस सरकार ने वर्तमान की समस्याओं पर अब बात तक करना बंद कर दिया है। अब वह लोगों को 1947 का सब्जबाग दिखा रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि, मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में कोई खास कार्य नहीं किया है। उसने सिर्फ प्रचार किया है।
इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi Hathras Visit: रेप पड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस आ रहे राहुल गांधी, विपक्ष ने जताया विरोध
लोकल ट्रेन में हुए हादसे के बाद आई टिप्पणी

कांग्रेस नेता और रायबरेली सांसद राहुल गांधी की ये टिप्पणी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर हुई चार यात्रियों की मौत के बाद आई है। इस घटना में छह से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। राहुल ने ये टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की। उन्होंने लिखा- ‘जब मोदी सरकार अपने 11 साल के ‘सेवा काल’ का जश्न मना रही है, तब देश की सच्चाई मुंबई से आ रही एक दुखद खबर में दिख रही है- कई लोग ट्रेन से गिरकर मर गए।’ और कुछ लोग घायल हुए हैं।
जब मोदी सरकार 11 साल की “सेवा” का जश्न मना रही है, तब देश की हक़ीक़त मुंबई से आ रही दर्दनाक ख़बर में दिखती है – ट्रेन से गिरकर कई लोगों की मौत।
भारतीय रेल करोड़ों की ज़िंदगी की रीढ़ है, लेकिन आज असुरक्षा, भीड़ और अव्यवस्था की प्रतीक बन चुकी है।
मोदी सरकार के 11 साल = न…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 9, 2025
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि, भारतीय रेल करोड़ों लोगों के जीवन की रीढ़ है, लेकिन आज यह असुरक्षा, भीड़भाड़ और अराजकता का प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने आगे लिखा, ‘मोदी सरकार के 11 साल- ना कोई जवाबदेही, ना कोई सुधार, सिर्फ प्रचार।
मृतकों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना

अब तो केंद्र की मोदी सरकार ने 2025 के बारे में बात तक करना बंद कर दिया है। अब वह देश की जनता को 2047 के सपने दिखा रही है। राहुल ने आगे लिखा- आज देश बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहा है, लेकिन सरकार 2047 के सपने बुन रही है। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
यहां हुआ हादसा

घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया, लोकल ट्रेन का ये हादसा दिवा और कोपर रेलवे स्टेशनों के मध्य हुआ। उन्होंने बताया, ट्रेन कसारा की तरफ से जा रही थी। हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने बताया, ये हादसा संभवत: दो भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के फुटबोर्ड से लटके यात्रियों और उनके बैग के एक-दूसरे से टकराने की वजह से है।
इसे भी पढ़ें- Rahul Gandhi Sambhal Visit: नहीं मिली संभल जाने की इजाजत, यूपी गेट से वापस लौटे राहुल गांधी






Users Today : 28

