Home » राजनीति » Sant Gadge Jayanti: संत शिरोमणि गाडगे की जयंती पर सपा में शामिल पूर्व विधायक का भव्य स्वागत

Sant Gadge Jayanti: संत शिरोमणि गाडगे की जयंती पर सपा में शामिल पूर्व विधायक का भव्य स्वागत

[the_ad id="14540"]
IMAGE

प्रतापगढ़। Sant Gadge Jayanti: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपाइयों ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता एवं मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती मनाई। इस मौके पर लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

इसे भी पढ़ें-Matribhasha Diwas: विश्व के सभी भाषा की जननी हमारी देव भाषा संस्कृत- जयदीप रॉय

अपनादल एस में नहीं है पिछड़ों का सम्मान

इस मौके पर अपना दल एस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक राजकुमार पाल के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कार्यक्रम में शामिल हुए जहां पर सपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात् पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि भाजपा एवं अपनादल एस पार्टी में पिछड़े, दलित, वंचित और अल्पसंख्यकों का सम्मान नहीं है। सत्ता में रहते हुए भी मैं अपने लोगों की मदद और इंसाफ नहीं दिला पा रहा था इसलिए त्याग पत्र दिया था।

Sant Gadge Jayanti

तदुपरांत बहुत सोच विचार कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पीडीए के जननायक अखिलेश यादव से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तभी सर्व समाज का सम्मान व स्वाभिमान बचेगा और विकास की गति तेजी से बढ़ेगी।

इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय, अनिल यादव, राजकुमार यादव, राहुल यादव, संदीप यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, कमलेश विश्वकर्मा, बीएल पासी, सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र सिंह, निसार अहमद, डॉ. रामबहादुर पटेल, तबारक हुसैन, सफात अहमद, अब्दुल हई, विजय पाल, विनीत यादव, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, अहमद अली, रामधन यादव, उर्मिला यादव, आशा पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, सचिन शर्मा, सुरेश यादव, सुरेश जायसवाल, संजीव पटेल, शैलेंद्र पासी, बृजेश पाल, कुन्दन पाल,चाणक्य पाल, शिवकुमार पाल,भईयाराम यादव, विशाल मौर्या,विपिन सरोज, कमलेश मधुकर,राजीव विश्वकर्मा, विकास यादव, प्रदीप यादव,अमन पाल, इमरान सभासद,शैलेंद्र मिश्रा, आलोक सिंह,वकार अहमद, मो.असलम,शिव प्रसाद सोनी, उपदेश पाल, विक्रांत सरोज,शनि गुप्ता, प्रदीप कनौजिया, चंचल पाल, अशोक पाल, देवेंद्र पाल, संजय पाल सहित आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- Primary Teachers Union: शिक्षक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं- रमाशंकर

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?