
संभल। Sambhal Controversy: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के शाही जामा मस्जिद में 19 और 24 नवंबर को सर्वे किया गया था। अब इस सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में सौंप दी गई है। बताया जा रहा है कि एएसआई ने कोर्ट में एक हजार से ज्यादा तस्वीरें सौंपी हैं। सूत्रों का कहना है कि संभल के शाही जामा मस्जिद में हुए सर्वे में मस्जिद के मुख्य द्वार के 2 खंभों में ऊपर की तरफ कमल की आकृति बनी हुई है। ये भी दावा किया जा रहा है कि कमल के फूल की आकृति के ऊपर नक्काशीदार कलश भी मिला है। वहीं मस्जिद की मुख्य इमारत के बाहरी भाग पर दो आले भी मिले हैं।
इसे भी पढ़ें- Chandausi Tunnel: संभल खोदाई में मिल रही चौंकाने वाली चीजें, आज सामने आ सकता है सुरंग का रहस्य
खंभों पर मिली शेषनाग जैसी आकृति
इतना ही नहीं ये भी कहा जा रहा है कि इन दोनों आलों पर मंदिर की घंटी के निशान हैं। वहीं मस्जिद के मुख्य गुंबद के भीतरी हिस्से पर मंदिर के घंटे की जंजीर होने कके भी प्रमाण मिलने का दावा किया जा रहा है। भीतरी खंभों पर शेषनाग जैसी आकृति होने की भी बात सामने आई है।
परिसर में मिले बरगद के पेड़
सूत्रों की मानें मुख्य गुंबद के अंदरूनी हिस्से में एक जंजीर मिली है, जो घंटे की जंजीर है। इसके अलावा भीतरी खंभों पर शेषनाग जैसी आकृति बनी होने का भी दावा किया जा रहा है। वहीं मस्जिद परिसर में दो बरगद के पेड़ मिले हैं, जिनमें से प्राचीन बरगद पर एक तरफ कालिख पुती हुई मिली है। दावे के मुताबिक मस्जिद के चबूतरे में कुआं मिला है, जिसे पाट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- ASI Survey In Sambhal: उठ रहा संभल के रहस्य से पर्दा, खुदाई में मिल रहे मन्दिर, कुएं, बावड़ी और मूर्तियां









Users Today : 12

