Home » राज्य » रेप से बचने के लिए अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर भागी शिक्षिका, जानें पूरा माजरा

रेप से बचने के लिए अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर भागी शिक्षिका, जानें पूरा माजरा

News Portal Development Companies In India

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बर्रा इलाके में मंगलवार की शाम को ट्यूशन पढ़ाने निकली एक शिक्षिका (teacher) को एक युवक उसकी सहेली से मिलवाने के बहाने से अपने घर ले गया, जहां उसने उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। शिक्षिका ने जब शराब पीने से मना किया तो उसके मारपीट की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटा और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इस बीच मौका पाकर पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में ही वहां से भाग निकली और अपनी इज्जत बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शिक्षिका औरैया जिले की रहने वाली है। वह कानपुर में अपने भाई के साथ दामोदरनगर में किराए पर कमरा लेकर रहती है।

इसे भी पढ़ें-Kolkata Doctor Rape Case: कैमरे के सामने बोला संजय, कहा- मुझे फंसाया जा रहा है

ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी शिक्षिका

शिक्षिका ने बताया कि, मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह उसके कमरे से कुछ ही दूरी अपर रह रहे एक बच्चे को ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी, तभी उसकी सहेली का एक दोस्त वैभव अपने एक अन्य साथी के साथ स्कूटी से आया और उससे बात करने का दबाव बनाने लगा। उसने कहा, उसकी सहेली उससे नाराज है, वह घर आ रही है, तुम साथ चलो और उससे मेरी बात करा दो। शिक्षिका ने बताया कि पहले तो उसने उसे (वैभव) टालने की कोशिश की लेकिन वह रास्ता रोककर खड़ा हो गया और घर चलने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद शिक्षिका उन दोनों के साथ स्कूटी पर बैठकर राम जानकी मंदिर के पास उसके घर पहुंच गई। वहां पहुंच कर साथ बैठा युवक दूसरी जगह चला गया और वैभव उसे घर के अंदर ले गया।

दुकान पर खड़ी महिला की मदद से पहने कपड़े

शिक्षिका ने बताया कि घर में वैभव ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जबरन उसके कपड़े उतारने लगा। जैसे-तैसे वह उसे धक्का देकर अर्धनग्न अवस्था में अपने कपड़े हाथ में ले लेकर घर से भाग निकली और पास की एक दुकान पर खड़ी महिला की मदद से कपड़े पहने। इसके बाद उसने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वैभव फरार हो चुका था।

आरोपी में तोड़ा फोन 

शिक्षिका ने बताया कि जब वह घर के अंदर गई तो उसे वहां उसकी सहेली नहीं दिखी। इस पर उसने सवाल किया तो आरोपी ने कहा, अभी आ रही है। इसके बाद उसने शराब की बोतल और गिलास निकाला और उसे पीने को कहा, जब उसने शराब पीने से मना कर दिया तो आरोपी उसके साथ गली गलौच करने लगा।  इसके बाद उसने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस बीच पीड़िता ने मदद के लिए फोन करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया।

शिक्षिका ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने से किया इनकार 

एसीपी नौबस्ता मंजय सिंह ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत के आधार पर आरोपी वैभव वर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है। हालांकि शिक्षिका ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी वैभव झगड़ालू प्रवृति का है। यही कारण है कि शिक्षिका की सहेली से उससे दूरी बना ली थी। ऐसे में आरोपी शिक्षिका की मदद से दोबारा से उससे बातचीत शुरू करना चाह रहा था।

आरोपी पूरी प्लानिंग के साथ घर ले गया था शिक्षिका को 

दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिक्षिका की सहेली को बुलाकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वैभव ने उसके अलावा भी कई लड़कियों के साथ गलत आचरण किया था। यही वजह थी कि उसने वैभव से मेल जोल खत्म कर दिया था। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वैभव के माता-पिता घर पर नहीं थे। ऐसे में पुलिस का मानना है कि आरोपी  पूरी प्लानिंग के साथ शिक्षिका को घर लाया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी दामोदरनगर की जिस गली में रहता है, वहां आसपास रहने वाले लोग भी उसके झगड़ालू स्वभाव और चरित्रहीनता से परेशान रहते थे।

इसे भी पढ़ें- एकता हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में हुई थी कारोबारी की पत्नी की हत्या, जिम ट्रेनर ने उतारा था मौत के घाट

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?