Home » राज्य » नीतीश कुमार ने मंच पर छुए पीएम मोदी के पैर, देख कर चौंक गये लोग

नीतीश कुमार ने मंच पर छुए पीएम मोदी के पैर, देख कर चौंक गये लोग

News Portal Development Companies In India

दरभंगा। बिहार को दूसरा एम्स मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दरभंगा में नए एम्स की आधारशिला रखी। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी मौजूद रहे। नीतीश कुमार ने इस अस्पताल के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवा में क्रांति आयेगी। नीतीश कुमार ने एक बार फिर पीएम मोदी के पैर छूकर सबको चौंका दिया।

 इसे भी पढ़ें-मल्लिकार्जुन ने आतंकियों से की PM मोदी और CM योगी की तुलना, कहा-‘देश की एकता को तोड़ना चाहती है BJP’

दरभंगा में रखी गई एम्स की आधारशिला 

PM MODI IN BIHAR

दरभंगा में नए एम्स के निर्माण से बिहार के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। एम्स के भूमि पूजन समारोह में नीतीश कुमार ने की पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ा दिन है। बिहार को इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद। इस मौके पर नीतीश कुमार पीएम मोदी के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने से खुद को नहीं रोक सके और कार्यक्रम के दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी के पास गए और उनके पैर छू लिए। पीएम मोदी ने भी उन्हें उठाया और हाथ पकड़कर उनका अभिवादन किया। यह नजारा देख वहां उपस्थित लोग तालियां बजाने लगे।

 

विपक्ष करता है आलोचना 

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि नीतीश कुमार ने सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए हैं। वे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। हालांकि विपक्षी दल इसके लिए इनकी आलोचना भी करते हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।

मिथिला की बड़ी उपलब्धि है एम्स

PM MODI IN BIHAR

बिहार सरकार के मंत्री नीरज बाबर ने एम्स के शिलान्यास को मिथिला के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। जब नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छुए तो प्रधानमंत्री ने कहा कि वह सिर्फ उनका आदर और सम्मान करते हैं। विपक्ष इसे बिना वजह का मुद्दा बनाकर उछालता है।

पहले भी पीएम का पैर छू चुके हैं नीतीश 

इससे पहले भी जब प्रधानमंत्री मोदी बिहार दौरे पर आये थे, तब भी नीतीश कुमार ने मंच पर उनके पैर छुए थे। हालांकि इस बार खास बात यह रही कि नीतीश कुमार खुद चलकर प्रधानमंत्री मोदी के पास गये और झुककर उनका अभिवादन किया और पैर छुए।

इसे भी पढ़ें-राहुल के बयान पर यूपी सरकार के मंत्री का पलटवार, कहा- ‘मोदी सरकार में किसी के साथ नहीं हो रहा अन्याय’

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?