Home » राज्य » Watch Video: ट्रेन की महिला बोगी में घुसा नग्न शख्स, मच गया हड़कंप

Watch Video: ट्रेन की महिला बोगी में घुसा नग्न शख्स, मच गया हड़कंप

[the_ad id="14540"]

Watch Video: सोमवार को सेंट्रल रेलवे की एसी लोकल ट्रेन की महिला बोगी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक आदमी बिना कपड़ों के डिब्बे में घुस गया। इस शख्स को देखकर महिलाएं चिल्लाने लगीं और टीएस को बुलाने लगीं। इसके बाद अगले स्टेशन पर टीसी ने उस शख्स को ट्रेन से उतार दिया। यह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कल्याण जा रही थी। अब इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Divorce Celebration: तलाक मिलते ही खुश हुई महिला, काटा केक, फाड़ा शादी का कार्ड, देखें वीडियो

ड्राइवर को रोकनी पड़ी ट्रेन

बताया जा रहा है कि ट्रेन शाम को करीब 4:11 बजे जब घाटकोपर स्टेशन पर रुकी, तभी एक नग्न व्यक्ति ट्रेन की महिला बोगी में घुस गया। ट्रेन में सवार महिलाएं इस शख्स को देखकर हैरान रह गईं और उनमें से कई महिलाएं चिल्लाने लगीं, लेकिन वह शख्स फिर भी ट्रेन से बाहर नहीं आया। ट्रेन के अंदर के हालात इतने खराब हो गए कि ड्राइवर ने महिलाओं की आवाज सुनी और ट्रेन रोक दी। इसके बाद टीसी को बोगी में बुलाया गया और उस व्यक्ति को अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतार दिया गया।

 

मानसिक रूप से था विक्षिप्त 

इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त था और गलती से ट्रेन में चढ़ गया था। जीआरपी ने उसे तत्काल पकड़ लिया और कपड़े पहनाकर उसे स्टेशन के बाहर छोड़ दिया। फ़िलहाल ट्रेन में घटी इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं उस  नग्न शख्स से जोर-जोर से कह रही हैं ‘नीचे उतरो- नीचे उतरो’। वहीं एक व्यक्ति दरवाजे के पास खड़ा नजर आ रहा है, जिसने कपड़े नहीं पहने हैं। वीडियो में रेलवे का एक कर्मचारी व्यक्ति को धक्का देकर बाहर निकालता हुआ भी दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें- Raj Kundra: राज कुंद्रा ने जोड़े हाथ… कहा- प्लीज… मेरे बीवी-बच्चों को बख्श दो…

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?