Home » राज्य » Arvind Kejriwal का आरोप, आतिशी को अरेस्ट करने की रची जा रही है साजिश

Arvind Kejriwal का आरोप, आतिशी को अरेस्ट करने की रची जा रही है साजिश

News Portal Development Companies In India

नई दिल्ली। Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार (25 दिसंबर) को बीजेपी पर तीखा निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की योजनाओं को रोकने का आरोप लगाया। यह भी आरोप लगाया गया कि मुख्यमंत्री आतिशी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले किसी फर्जी केस में फंसा कर अरेस्ट किया जा सकता है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी भी मौजूद रहीं।

इसे भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले से गरमाई दिल्ली की सियासत, आतिशी बोलीं-‘मरवाना चाहती है बीजेपी’

बीजेपी के पास नहीं है कोई नैरेटिव

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”बीजेपी का कोई नैरेटिव नहीं है। उसने 10 साल तक कुछ नहीं किया है’। वे ये भी नहीं बता पा रहे हैं कि अगर उन्हें वोट दिया जाये तो वे क्या करेंगे।  बस केजरीवाल ये, केजरीवाल वो, करते रहते हैं। वे सिर्फ केजरीवाल को गालियां दे रहे हैं। उनके पास सीएम का चेहरा नहीं है, कोई एजेंडा नहीं है, कोई उम्मीदवार नहीं है। केजरीवाल ने कहा,आप पॉजेटिव कैंपेन कर रही है। आम आदमी पार्टी अपने प्रचार में स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, बस यात्रा, तीर्थ यात्रा के बारे में बात कर रही है, इसलिए हम कह रहे हैं हमें वोट दीजिये।’

 

परिवहन विभाग रच रहा आतिशी के खिलाफ साजिश

उन्होंने कहा, ”हमने दो योजनाओं की घोषणा की है, जिन्हें चुनाव जीतकर आने के बाद लागू किया जायेगा। ये दो योजनाएं हैं महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में ईडी, सीबीआई और आईटी की मीटिंग हुई है। अब जल्द ही हमारे सभी नेताओं के खिलाफ छापेमारी की जाएगी। हमें यह भी जानकारी मिली है कि परिवहन विभाग आतिशी के  खिलाफ फर्जी मामला तैयार कर रहा है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए साजिश रची जा रही है। हमें चुनाव में रोकने की कोशिश की जा रही है।

जनता देगी बीजेपी को जवाब

आतिशी ने प्रेस काफ्रेंस में कहा, ”मुझे पुख्ता खबर मिली है कि परिवहन विभाग से जुड़े किसी मामले में मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमा दायर किये जाने की तैयारी चल रही है।’ उन्होंने कहा, मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। चाहे कोई भी फर्जी केस हो सच की ही जीत होगी। उन्होंने कहा, मैं भारतीय जनता पार्टी से कहना चाहती हूं कि हम पर झूठे केस फ़ाइल करके हमें रोकना चाहते हैं, ये सब दिल्ली की जनता देख रही है। चुनाव में जनता  बीजेपी को जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें-कैलाश गहलोत ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, केजरीवाल और सीएम आतिशी को भेजा इस्तीफा

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?