Home » राज्य » MP Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के झटका देगा मोहन सरकार का ये फैसला, अब नहीं मिलेंगे पैसे

MP Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के झटका देगा मोहन सरकार का ये फैसला, अब नहीं मिलेंगे पैसे

[the_ad id="14540"]
MP Ladli Behna Yojana

MP Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने 2023 में राज्य में महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू की थी। इस कार्यक्रम से राज्य की हजारों महिलायें लाभान्वित होती है। इस योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। उन्होंने ऐलान किया था कि योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1,000 रुपये जमा किये जायेंगे। बाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये कर दी थी।

इसे भी पढ़ें- The Sabarmati Report: एमपी में टैक्स फ्री हुई विक्रांत मैसी की फिल्म, सीएम बोले- ‘सभी MP-MLA देखेंगे ये मूवी’

10 जनवरी को रिलीज होगी अगली क़िस्त

इस समय महिलाएं इस योजना की अगली क़िस्त का इंतजार कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इसकी अगली क़िस्त 10 जनवरों को जारी की जाएगी, लेकिन उससे पहले ही मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना में लाभ लेने वाली 1.63 लाख महिलाओं के लिए बड़ी बुरी खबर आ गई है। इसके परिणामस्वरूप लाखों महिलाओं को बड़ा झटका लगा है।

 लिस्ट से हटा इन महिलाओं का नाम

लाडली बहना योजना के तहत अब मध्य प्रदेश की कुल दो करोड़ 47 लाख महिलाओं को लाभ होगा। सरकार ने ऐलान किया है इस योजना का लाभ लेने वाली 1.63 लाख महिलाओं के नाम हटा दिए जाएंगे। दरअसल, इन सभी महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक है। यही वजह है कि इन महिलाओं का नाम योजना के लाभार्थियों की सूची से हटा दिया जाएगा।

18 से 60 वर्ष तक की महिलाओं को मिलता है लाभ

बता दें कि मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के तहत राज्य की 18 से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को ही लाभ दिया जाता है। ऐसे में जो महिलाएं 60 साल से अधिक उम्र की हो चुकी हैं, उन्हें इसका लाभ नहीं दिया जायेगा। इसका मतलब ये हैं कि जनवरी में जो क़िस्त जारी होगी, उसका लाभ इन महिलाओं को नहीं मिलेगा।

मध्य प्रदेश से लाडली ब्राह्मण योजना से लाभान्वित महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर भी है। एमपी सरकार ने लाडली ब्राह्मण योजना की अगली किस्त जारी करने की भी जानकारी दी है। ये क़िस्त 10 जनवरी को सभी महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी, लेकिन अब उन महिलाओं के खाते में पैसे नहीं ट्रांसफर किये जाएंगे जो अपात्र घोषित हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें- भोपाल में दिवाली के एक पोस्टर से मचा बवाल, बजरंग दल ने हिन्दुओं से की है ये अपील

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?