Home » राज्य » Tejashwi Yadav के काफिले में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन सुरक्षाकर्मी घायल, दो गंभीर

Tejashwi Yadav के काफिले में घुसा अनियंत्रित ट्रक, तीन सुरक्षाकर्मी घायल, दो गंभीर

News Portal Development Companies In India
Tejashwi Yadav

पटना। Tejashwi Yadav: बिहार में जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ एक बुरी खबर भी आ रही है। दरअसल, बिहार विधानसभा के वर्तमान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के काफिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।

इसे भी पढ़ें-    Bihar Assembly Elections- 2025: इन भोजपुरी दिग्गजों से सजेगा इस बार बिहार का चुनाव मैदान

गोड़ीया पुल के पास हुआ हादसा

Tejashwi Yadav

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा बिहार के वैशाली जिले में उस वक्त हुआ जब तेजस्वी यादव मधेपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।इस दौरान उनके काफिले में चलने वाली एस्कार्ट गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में तेजस्वी यादव, तो बाल-बाल बच गये, लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। हादसा, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के गोरौल थाना क्षेत्र के गोड़ीया पुल से पहले हुआ।

घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे तेजस्वी

Tejashwi Yadav

घटना के तुरंत बाद नेता प्रतिपक्ष का काफिला तुरंत रुक गया और घायलों को तेजस्वी यादव ने अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें एडमिट कर लिया गया है। खुद तेजस्वी यादव घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दो पुलिस कर्मियों की हालत गंभीर है। घायलों के नाम ललन कुमार,धरविर कुमार और रामनाथ है।

चाय पीने के लिए रुके थे नेशनल हाईवे पर

रात करीब डेढ़ बजे जब तेजस्वी यादव मधेपुरा से एक कार्यक्रम में शामिल होकर पटना लौट रहे थे और चाय पीने में लिए आरजेडी के कुछ नेताओं के साथ नेशनल हाइवे पर रुके थे। तेजस्वी यादव अभी गाड़ी से उतरे ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक से उनके एस्कार्ट में घुस गया और काफिले में शामिल एक गाड़ी को टक्कर मार दी। इस घटना में तेजस्वी यादव की सुरक्षा में तैनात तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गये। घायलों को लेकर तेजस्वी खुद नजदीकी सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया।

महज 5 फीट दूर खड़े थे नेता प्रतिपक्ष

Tejashwi Yadav

घटना के बारे में खुद तेजस्वी ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा, हम सभी मधेपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी रात करीब डेढ़ बजे नेशनल हाइवे के किनारे चाय पीने के लिए रुके थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने मेरे  ही सामने हमारे काफिले में शामिल तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। वहीं, पास में हमारे सुरक्षा कर्मी खड़े थे, जो इस हादसे का शिकार हो गये। उन्होंने बताया, जहां हादसा हुआ, वे उससे महज 5 फीट की दूरी कर खड़े थे। अगर हल्का सा भी और अनियंत्रित होता, तो शायद ट्रक हम लोगों के ऊपर आ जाता।

सुरक्षा पर खड़े  हुए सवाल

फ़िलहाल, घटना के तुरंत बाद प्रशासन के लोगों ने आगे टोल पर ट्रक को पकड़ लिया है और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, घटना की जांच शुरू हो गई है, जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जायेगा। इस घटना ने बिहार प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।  सवाल ये है कि, जब राज्य के उप मुख्यमंत्री के साथ ऐसा हादसा हो सकता है तो आम जनता का क्या होगा।

 

इसे भी पढ़ें-     Aurangzeb Remarks Row: अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र से यूपी-बिहार तक मचा हंगामा, माफ़ी भी नहीं आ रही काम

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?