Trump Blow To India: चीन, कनाडा के बाद भारत को भी ट्रंप का झटका, इस डेट से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैक्स

Trump's Blow To India:

अमेरिका। Trump Blow To India: सत्ता संभालने के बाद से एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने अब भारत को भी झटका दिया है। उन्होंने दो अप्रैल से भारत, कनाडा, मैक्सिको और चीन पर  रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया है। शपथ ग्रहण के बाद पहली बार कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने लोगों को अमेरिका के भविष्य  की झलक दिखाई। ट्रंप ने अमेरिका की जनता के लिए अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। अपने दूसरे कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकताओं को प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा उनका प्रशासन अमेरिका की सुरक्षा और आर्थिक प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला होगा।

इसे भी पढ़ें-Tariff War: ट्रंप को मिला करारा जवाब, चीन, कनाडा और मैक्सिको ने भी बढ़ाया टैरिफ

भारत, चीन के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

Trump's Blow To India

कांग्रेस में ट्रंप ने ऐलान किया है कि वे भारत और चीन के खिलाफ आगामी 2 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे। बता दें कि, अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप कई बार ये कह चुके हैं और कांग्रेस को संबोधित करते हुए भी उन्होंने कहा, कनाडा, मैक्सिको, भारत और दक्षिण कोरिया बहुत टैरिफ लगाते हैं। ऐसे में हम दो अप्रैल से कनाडा, मैक्सिको, चीन और भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाएंगे, जो हम पर जितना टैक्स लगाएगा, हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे।’

आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेहतर करना है मकसद

Trump's Blow To India:

अपने संबोधन में ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में लिए गये बड़े फैसलों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, उनका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों को बेहतर बनाना है। उनके द्वारा उठाए गये कदमों से न सिर्फ अमेरिकी नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा होगा, बल्कि अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व की भूमिका भी मजबूत होगी। ट्रंप ने कांग्रेस से अपील की, कि वे उनकी नीतियों का सपोर्ट करें और अमेरिका को एक मजबूत और समृद्ध देश बनाने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलकर चलें। उन्होंने कहा, “ये वह समय है जब हमें एकजुट होकर देश हित में काम करना चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए।’

  गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदला

कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अब अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर होंगे, पुरुष और महिला। साथ ही उन्होंने पुरुषों के महिला खेलों में भाग लेने पर बैन लगाने का ऐलान किया। ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की जीत की सराहना करते हुए कहा, अमेरिका का सपना अजेय है और उनकी पार्टी को जिस तरह का जनादेश मिला है, ऐसा कई दशकों बाद देखा गया है। ट्रंप ने कहा, उन्होंने फ्री स्पीच को बढ़ावा दिया है और अंग्रेजी भाषा को अमेरिका की एकमात्र आधिकारिक भाषा करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया कि गल्फ ऑफ मेक्सिको को अब गल्फ ऑफ अमेरिका के नाम से जाना जायेगा।

DOGE की तारीफ़ की

Trump's Blow To India

कांग्रेस को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और महत्वपूर्ण घोषण की, उन्होंने कहा, हर एक नया फैसला लेते समय हम पुराने 100 फैसलों को रद्द करेंगे। ट्रंप ने पूर्व की बाइडेन सरकार की उन नीतियों को भी कैंसिल करने की बात की, जो उनके अनुसार देश के लिए हितकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार ने मात्र  43 दिनों में वह कर दिखाया है, जो पिछली सरकार चार साल में भी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, अमेरिका का गौरव, विश्वास और रूह फिर से वापस आ गई है।  अब अमेरिका फिर से वापस आ गया है। ट्रंप ने कहा, DOGE ने सबसे बेहतरीन काम किया है और उनकी सरकार में कई बेकार नीतियों को खत्म कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Trump-Zelensky Clash: ट्रंप को किनारे कर यूक्रेन के साथ आए कई यूरोपीय देश, किया हर संभव मदद का वादा

Tariff War: ट्रंप को मिला करारा जवाब, चीन, कनाडा और मैक्सिको ने भी बढ़ाया टैरिफ

Tariff War:

 नई दिल्ली। Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब अन्य देशों ने उन्हीं की भाषा में जवाब देना शुरू कर दिया है। ट्रंप ने मंगलवार 4 मार्च को मैक्सिको और कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लागू कर दिया। वहीं चीन से आने वाले सामान पर पहले से ही लागू 10 प्रतिशत … Read more

Trump-Zelensky Clash: ट्रंप को किनारे कर यूक्रेन के साथ आए कई यूरोपीय देश, किया हर संभव मदद का वादा

Trump-Zelensky Clash:

Trump-Zelensky Clash:  मिनरल डील पर साइन करने अमेरिका पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद ब्रिटेन में उन्हें भरपूर सम्मान मिला। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने गर्मजोशी में उनका स्वागत किया और गले लगाया। वहीं ब्रिटेन की जनता ने भी प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर उनके समर्थन में नारे लगाये। … Read more

Trump-Zelensky Clash: जेलेंस्की ने फिर दिखाए तेवर, रूस पर स्पष्ट किया रुख, कहा-‘हमारे अस्तित्व की लड़ाई है’

Trump-Zelensky Clash

Trump-Zelensky Clash: रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर चल रही शांति वार्ता को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शर्तों को मानने से इनकार दिया। इसके बाद ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में तीखी नोकझोंक हुई। नतीजतन मिनरल … Read more

Trump-Zelensky Clash: दो धड़ों में बंटी दुनिया, कोई ट्रंप, तो कोई जेलेंस्की को कर रहा सपोर्ट

Trump-Zelensky Clash

Trump-Zelensky Clash: रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराकर विश्व में शांति लाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना खटाई में पड़ती नजर आ रही है। मिनरल डील करने और ट्रंप के मनाने अमेरिका पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में डोनाल्ड ट्रंप से तीखी बहस हो गई। इसके बाद … Read more

Zelensky Bows Before Trump: ट्रंप के आगे जेलेंस्की ने टेके घुटने, अमेरिका को सौपेंगे यूक्रेन का खजाना

Zelensky Bows Before Trump

Zelensky Bows Before Trump: बीते दो साल से अधिक समय से चल रहे रूस-युक्रेन युद्ध से भले ही दोनों देशों को अभी तक कोई लाभ नहीं हुआ है, लेकिन अमेरिका अब इसका लाभ उठाने की पूरी प्लानिंग कर चुका है। इसके लिए जहां उसे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर दवाब बनाना पड़ा है। वहीं, … Read more

Why Trump Irritated With India: आखिर ट्रंप को भारत से क्या दिक्कत है!, क्यों उगल रहे हैं जहर

Why Trump Irritated With India: भारत को अपना सबसे करीबी दोस्त बताने वाले डोनाल्ड ट्रंप को अभी अमेरिका की सत्ता संभाले हुए महीना भर ही हुआ है, लेकिन वह दुनिया पर धौंस जमाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। वे अपने फैसलों और बयानों से दुनिया के विभिन्न देशों को परेशान कर रहे हैं … Read more

Trump’s Statement On USAID Funding: भारत को क्यों दिए गए 21 मिलियन डॉलर, मोदी का नाम लेकर ट्रंप ने खड़ा किया विवाद

Trump's Statement On USAID Funding

नई दिल्ली। Trump’s Statement On USAID Funding: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बार लगातार भारत पर निशान साध रहे हैं और बड़े विवाद को हवा दे रहे हैं। पहले उन्होंने भारत पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने की बात कही और अब वे ‘मतदाता भागीदारी’ में भारत … Read more

India Is Proud Kash Patel: भारतीय मूल के काश पटेल बने FBI के निदेशक, भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

India Is Proud Kash Patel

वाशिंगटन। India Is Proud Kash Patel: भारत के लिए ये बेहद गर्व की बात है कि, भारतीय मूल के लोग दुनिया भर में अपना लोहा मनवा रहे हैं। बाइडन शासन में कमला हैरिस अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनी थी, तो अब डोनाल्ड ट्रंप के शासन में काश पटेल को संघीय जांच एजेंसी का निदेशक बनाया गया … Read more

Modi-Trump Meeting: मोदी-ट्रंप की मुलाकात से बेचैन हुआ चीन, ड्रैगन को सताया ये डर

Modi-Trump Meeting

नई दिल्ली। Modi-Trump Meeting: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा ख़त्म हो चुका है। इस दौरे में दुनिया के सबसे शक्तिशाली और दुनिया के सबसे बड़े देश के नेताओं के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन इस दौरे से अगर कोई सबसे ज्यादा बेचैन हुआ है, तो वह है चीन, जो भारत … Read more