What Is Ghibli: क्या है घिबली, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ गई है बहस

What Is Ghibli

नई दिल्ली। What Is Ghibli: दुनियाभर में सोशल मीडिया पर इस समय जो एक चीज हर प्रोफाइल पर दिख रही है, वो है घिबली आर्ट। एक्स से लेकर इंस्टाग्राम और फेसबुक तक, लोग लगातार एआई के जरिए अपनी और सेलेब्रिटीज की कार्टून जैसी तस्वीरें देखते और इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। इन सबके बीच … Read more

Myanmar-Thailand earthquake: म्यांमार में 694 लोगों की मौत, 1500 से अधिक घायल, सैकड़ों लापता, दुनिया ने बढ़ाया मदद का हाथ

Myanmar-Thailand earthquake

नई दिल्ली। Myanmar-Thailand Earthquake:  म्यांमार और थाईलैंड में शुक्रवार 28 मार्च को आए भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। अकेले म्यांमार में 694 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस भूकंप में अब तक 1500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य … Read more

New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड में आया भयंकर भूकंप, घरों से भागे लोग, सुनामी की आशंका

New Zealand Earthquak

न्यूजीलैंड। New Zealand Earthquake: न्यूजीलैंड के रिवर्टन तट पर मंगलवार 25 मार्च  2025 को 7 तीव्रता वाला भयंकर भूकंप आया। रिवर्टन से 159 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम (WSW) तक में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर यानी 6.21 मील की गहराई पर था। भूकंप यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने एक्स … Read more

US Immigration Policy: ट्रंप ने रद्द किया पैरोल स्टेट्स, 5 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना होगा देश

US Immigration Policy:

 अमेरिका। US Immigration Policy: अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेज़ुएला के 530,000 अप्रवासियों का कानूनी संरक्षण रद्द कर दिया है।  ट्रंप के इस फैसले के बाद इन देशों के आप्रवासियों को एक महीने के अंदर … Read more

Israel Attack On Gaza: गाजा में फिर शुरू हुआ मौत का तांडव, IDF ने किए भीषण हवाई हमले

Israel Attack On Gaza

इजरायल। Israel Attack On Gaza: युद्धविराम समझौते के 42 दिन बाद दूसरे चरण की शर्तों को मानने से इंकार करते हुए इजरायल ने मंगलवार 18 मार्च को एक बार फिर से गाजा पट्टी में हवाई हमला कर दिया है। इस हवाई हमले से पूरी गाजा पट्टी थर्रा गई। इस हमले में हमास के मंत्री समेत … Read more

Balochistan Train Hijack: भारत के इशारे पर हाईजैक हुई है ट्रेन, शाहबाज सरकार का बड़ा आरोप

Balochistan Train Hijack

पाकिस्तान। Balochistan Train Hijack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मंगलवार 11 मार्च को बलूच आर्मी लिबरेशन ने यात्रियों से भी एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया। ट्रेन अभी भी बीएलए के कब्जे में है। इस घटना के लिए पाकिस्तान की शाहबाज सरकार ने भारत पर निशाना साधा है और कहा है कि, ये आतंकी हमला भारत … Read more

Notice Of Dismissal: हड़ताल करना पड़ा भारी, 2,000 जेल प्रहरियों को मिला बर्खास्तगी का नोटिस

Notice Of Dismissal

न्यूयॉर्क। Notice Of Dismissal:  न्यूयॉर्क में सप्ताह भर चली हड़ताल के बाद भी जब कर्मचारी वापस काम पर नहीं लौटे तो प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए सोमवार को 2,000 से अधिक जेल प्रहरियों को बर्खास्तगी का नोटिस थमा दिया। प्रशासन ने कहा कि हड़ताल को समाप्त घोषित करने के लिए पर्याप्त सिविल सेवक काम … Read more

International Women’s Day 2025: यूनुस सरकार में बदहाल हुई महिलाओं की स्थिति

International Women's Day 2025:

बांग्लादेश। International Women’s Day 2025:  बांग्लादेश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आंकड़ों ने मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अस्थायी सरकार के दौरान देश की गंभीर स्थिति को उजागर किया है, जबकि पूरी दुनिया शनिवार 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। बांग्लादेश के हालात चिंताजनक हैं। बांग्लादेश महिला परिषद की अध्यक्ष … Read more

Jaishankar On POK: एस. जयशंकर की दो टूक, POK की वापसी से हल हो जाएगी कश्मीर की हर समस्या

Jaishankar On POK

 लंदन। Jaishankar On POK:  लंदन में एक कार्यक्रम के शामिल होने गये भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक चर्चा के दौरान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह भारत का अहम हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने कश्मीर की स्थिति और वहां भारत सरकार द्वारा उठाए गये कदमों … Read more

Trump Blow To India: चीन, कनाडा के बाद भारत को भी ट्रंप का झटका, इस डेट से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैक्स

Trump's Blow To India:

अमेरिका। Trump Blow To India: सत्ता संभालने के बाद से एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ने अब भारत को भी झटका दिया है। उन्होंने दो अप्रैल से भारत, कनाडा, मैक्सिको और चीन पर  रेसिप्रोकल टैक्स लगाने का ऐलान किया है। शपथ ग्रहण के बाद पहली बार कांग्रेस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने लोगों को अमेरिका के भविष्य  की झलक दिखाई। ट्रंप ने अमेरिका की जनता के लिए अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। अपने दूसरे कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकताओं को प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा उनका प्रशासन अमेरिका की सुरक्षा और आर्थिक प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाला होगा।

इसे भी पढ़ें-Tariff War: ट्रंप को मिला करारा जवाब, चीन, कनाडा और मैक्सिको ने भी बढ़ाया टैरिफ

भारत, चीन के खिलाफ उठाया बड़ा कदम

Trump's Blow To India

कांग्रेस में ट्रंप ने ऐलान किया है कि वे भारत और चीन के खिलाफ आगामी 2 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे। बता दें कि, अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप कई बार ये कह चुके हैं और कांग्रेस को संबोधित करते हुए भी उन्होंने कहा, कनाडा, मैक्सिको, भारत और दक्षिण कोरिया बहुत टैरिफ लगाते हैं। ऐसे में हम दो अप्रैल से कनाडा, मैक्सिको, चीन और भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाएंगे, जो हम पर जितना टैक्स लगाएगा, हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे।’

आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेहतर करना है मकसद

Trump's Blow To India:

अपने संबोधन में ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में लिए गये बड़े फैसलों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, उनका उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों को बेहतर बनाना है। उनके द्वारा उठाए गये कदमों से न सिर्फ अमेरिकी नागरिकों का जीवन स्तर ऊंचा होगा, बल्कि अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व की भूमिका भी मजबूत होगी। ट्रंप ने कांग्रेस से अपील की, कि वे उनकी नीतियों का सपोर्ट करें और अमेरिका को एक मजबूत और समृद्ध देश बनाने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलकर चलें। उन्होंने कहा, “ये वह समय है जब हमें एकजुट होकर देश हित में काम करना चाहिए और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना चाहिए।’

  गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदला

कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अब अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर होंगे, पुरुष और महिला। साथ ही उन्होंने पुरुषों के महिला खेलों में भाग लेने पर बैन लगाने का ऐलान किया। ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की जीत की सराहना करते हुए कहा, अमेरिका का सपना अजेय है और उनकी पार्टी को जिस तरह का जनादेश मिला है, ऐसा कई दशकों बाद देखा गया है। ट्रंप ने कहा, उन्होंने फ्री स्पीच को बढ़ावा दिया है और अंग्रेजी भाषा को अमेरिका की एकमात्र आधिकारिक भाषा करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी ऐलान किया कि गल्फ ऑफ मेक्सिको को अब गल्फ ऑफ अमेरिका के नाम से जाना जायेगा।

DOGE की तारीफ़ की

Trump's Blow To India

कांग्रेस को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और महत्वपूर्ण घोषण की, उन्होंने कहा, हर एक नया फैसला लेते समय हम पुराने 100 फैसलों को रद्द करेंगे। ट्रंप ने पूर्व की बाइडेन सरकार की उन नीतियों को भी कैंसिल करने की बात की, जो उनके अनुसार देश के लिए हितकारी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि, उनकी सरकार ने मात्र  43 दिनों में वह कर दिखाया है, जो पिछली सरकार चार साल में भी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा, अमेरिका का गौरव, विश्वास और रूह फिर से वापस आ गई है।  अब अमेरिका फिर से वापस आ गया है। ट्रंप ने कहा, DOGE ने सबसे बेहतरीन काम किया है और उनकी सरकार में कई बेकार नीतियों को खत्म कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- Trump-Zelensky Clash: ट्रंप को किनारे कर यूक्रेन के साथ आए कई यूरोपीय देश, किया हर संभव मदद का वादा