Home » अन्य » Swapna Shastra: नवरात्रि में दिख जाये अगर ये सपना, तो समझ लीजिये मातारानी नाराज हैं आप से

Swapna Shastra: नवरात्रि में दिख जाये अगर ये सपना, तो समझ लीजिये मातारानी नाराज हैं आप से

News Portal Development Companies In India
Swapna Shastra:

Swapna Shastra: सोते समय सपने देखा आम बात है। हर किसी को सोते समय सपने आते हैं। हालांकि बहुत से सपने ऐसे होते हैं जो जागने के बाद याद तक नहीं रहते हैं, तो वहीं कुछ सपने हमेशा याद रहते हैं। कई बार इन्सान कुछ ऐसे सपने देख लेता है जिससे वह डर जाता है और उसकी आंख खुल जाती है। ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि सपने हमारे आने वाले भविष्य का संकेत होते हैं।

अगर भविष्य के कुछ भी शुभ या अशुभ घटने वाला होता है तो वह हमें पहले ही सपनों के जरिये पता चल जाता है। हालांकि आमतौर पर लोग इसे समझ नहीं पाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसा सपनों के बारे में बतायेंगे, जो नवरात्रि के दिनों में दिखते हैं। ये सपने इस बात का संकेत देते हैं कि मातारानी आपसे नाराज हैं। आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में…

इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2024: भक्तों पर बरसेगी माता की कृपा, बेहद शुभ संयोग बना रहे हैं ग्रह नक्षत्र

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, नवरात्रि के दिनों में अगर आपको सपने में दौड़ता हाथी दिखाई दे तो ये शुभ नहीं होता है। इसका मतलब है कि माता रानी अपने नाराज हैं और जल्द ही आपके जीवन में कोई नई मुसीबत आने वाली है। ऐसे में बिना समय गंवाए मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू कर देनी चाहिए।

नवरात्रि के दिनों में अगर सपने में आपको अंधेरी रात दिखाई दे तो ये भी शुभ नहीं होता है। कहते हैं ऐसे सपने का मतलब है कि आपको आने वाले समय में सफलता के लिए काफी संघर्ष करना पड़ेगा।

नवरात्रि के दिनों में यदि आपके सपने में मां दुर्गा शेर पर सवारी करती हुईं नजर आती हैं और शेर आपकी ओर दहाड़ रहा है, तो ये भी शुभ सपना नहीं माना जाता है।  इसका मतलब है कि मां दुर्गा आपसे बहुत ज्यादा क्रोधित हैं और आने वाले समय आप पर भारी मुसीबत आने वाली है।

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक अगर नवरात्रि के दिनों में आपको सपने में काली बिल्ली दिखे तो ये भी अशुभ होता है। ये सपना माता काली के नाराज होने का संकेत है। वहीं अगर आपको सपने में काली जी की प्रतिमा दिखाई देती हैं, तो मतलब है कि माता काली आप से प्रसन्न हैं और बहुत जल्द आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

इसे भी पढ़ें- Surya Grahan 2024: आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए समय और सावधानियां

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?