
Dhanteras 2024: आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जो साधक के जीवन में धन-धान्य की वृद्धि करते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, धनतेरस के दिन जब समुद्र मंथन हो रहा था तो भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन उनकी पूजा करने से आशीर्वाद और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
इसे भी पढ़ें- Dev Diwali 2024 date: कब है देव दिवाली और क्या है इसकी मान्यता, यहां जानें
भगवान विष्णु के अवतार हो धन्वंतरि
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार वे भगवान विष्णु के अवतार हैं। उन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को सभी रोगों से मुक्ति मिलती है। इस दिन खरीदारी करने की परंपरा कई सदियों से चली आ रही है। माना जाता है कि धनतेरस पर सोना, चांदी और अन्य वस्तुएं लाने से घर में सुख समृद्धि आती है, लेकिन इस दिन कुछ चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन हमें क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं।
धनतेरस पर खरीदें ये चीजें
धनतेरस के दिन सोने या चांदी से बने आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आप इन्हें खरीद सकते हैं।
इस दिन धनिया खरीदना भी बहुत शुभ होता है।
धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरण को घर लाना बहुत शुभ माना जाता है।
आप लक्ष्मी गणेश की मूर्ति भी खरीद सकते हैं।
धनतेरस के दिन गाड़ी घर ले जाना एक शुभ माना जाता है।
इस दिन आप नए कपड़े भी खरीद सकते हैं।
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा बहुत प्राचीन है। आप बर्तन भी खरीद सकते हैं।
धनतेरस के दिन झाडू खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थित मजबूत होती है।
इस दिन आप नमक भी खरीद सकते हैं। इससे घर में सुख और आनंद आता है
धनतेरस के दिन पान के पत्ते खरीदना शुभ फलदायी होता है।
धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें
धनतेरस के दिन लोहा नहीं खरीदना चाहिए। इसे खरीदना अशुभ माना जाता है।
धनतेरस के दिन भूलकर भी एल्युमीनियम की वस्तुएं न खरीदें। इससे घर में दरिद्रता आती है।
धनतेरस के दिन मिट्टी के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए। इससे परिवार की सुख-शांति छिन सकती है।
धनतेरस के दिन कांच की चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।
इसे भी पढ़ें- Rashifal 26 October: सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली है आज का दिन, जानें क्या कहती है आपकी राशि









Users Today : 9

