Home » आज फोकस में » What Is Pregnancy Age: ये है मां बनने की सही उम्र, देर न करें, समय पर कर लें प्लानिंग, वरना…

What Is Pregnancy Age: ये है मां बनने की सही उम्र, देर न करें, समय पर कर लें प्लानिंग, वरना…

News Portal Development Companies In India

What Is Pregnancy Age:  मां बनना हर महिला के लिए एक खास पल होता है। हालांकि, अधिकांश जोड़े अब काम और कई अन्य कारणों से माता-पिता बनने में देरी करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, किसी महिला के मां बनने में सबसे अहम फैक्टर उसकी उम्र होती है।  देर से प्रेगेन्सी  में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। वहीं प्रजनन क्षमता भी कम हो जाती है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि मां बनने के लिए कौन सी उम्र सबसे उपयुक्त है और अगर गर्भधारण योजना के मुताबिक नहीं हुआ तो क्या-क्या समस्याएं आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Burn Treatment: पटाखे फोड़ते समय अगर जल जाएं, तो तुरंत करें ये घरेलू उपाय, मिलेगी राहत

25 से 30 की उम्र है सबसे बेहतर 

विशेषज्ञों की मानें तो मां बनने या गर्भवती होने की आदर्श उम्र 25 से 30 साल के बीच है। ये सबसे बेहतरीन समय होता है। इस उम्र में महिलाओं की प्रजनन क्षमता बहुत अच्छी होती है। इस एज में अंडे एकदम स्वस्थ होते हैं। इसके अलावा शरीर के अन्य अंग भी फिट होते हैं। ऐसे में गर्भधारण करना और नौ महीने तक इसे ठीक से संभालना बेहद आसन होता है। 30 साल की उम्र से पहले गर्भधारण करना मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

देर से गर्भधारण के जोखिम 

डॉक्टरों का कहना है कि 30 साल की उम्र के बाद भी आप प्राकृतिक रूप से गर्भवती हो सकती हैं और एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती हैं, लेकिन उम्र के साथ, खासकर 35 साल के बाद महिलाओं में अंडों की गुणवत्ता कम हो जाती है, जिससे गर्भावस्था के दौरान कई समस्याओं से जूझना पड़ता है।

लेट प्रेगनेंसी का प्लान हो, तो इन बातों का रखें ध्यान

1. महिलाओं का वजन ज्यादा नहीं बढ़ना चाहिए

2. अपने आहार में अधिक प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट शामिल करें

3. सुनिश्चित करें कि आपको काम के बीच 6-8 घंटे की नींद मिले

4. नियमित रूप से डॉक्टर से मिलें

35 साल की उम्र के बाद गर्भावस्था से आ सकती हैं ये समस्याएं

35 साल की उम्र में महिलाओं को डाउंस सिंड्रोम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। उम्र बढ़ने और पीरियड्स शुरू होने से ही हर साइकिल के साथ महिलाएं कुछ अच्‍छे अंडे खोने लगती हैं। इससे उम्र बढ़ने पर प्रेगनेंसी की संभावना कम हो जाती है, इसलिए लेट प्रेगनेंसी से बचें और समय रहते इस प्लान कर लें।

इसे भी पढ़ें- Fitness Tips: जिम जाने का टाइम नहीं है, तो घर पर ही करें ये एक्सरसाइज, तेजी से घटता है वजन

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?