
मुंबई। महाराष्ट्र बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद पूनम महाजन (Poonam Mahajan) ने अपने पिता प्रमोद महाजन की हत्या को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि उनके पिता की हत्या एक बड़ी साजिश थी, जिसका आज नहीं तो कल खुलासा हो ही जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने पिता की हत्या की जांच की मांग करेंगी।
इसे भी पढ़ें-Jammu & Kashmir: आतंकियों ने विलेज डिफेंस ग्रुप के दो सदस्यों का अपहरण कर हत्या की
गृहमंत्री अमित शाह को लिखेंगी जांच के लिए पत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूनम महाजन ने कहा कि उन्हें अपने पिता की मौत के पीछे किसी साजिश का शक है। उन्होंने कहा, जिस गोलीबारी में उनकी हत्या हुई, उसके पीछे किसी का कोई गलत मकसद भी हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि 2006 में जब ये घटना हुई थी तब वह इस स्थिति में नहीं थी कि किसी पर संदेह जता सकें है, लेकिन मुझे अपने पिता की मौत को लेकर हमेशा संदेह रहता था और अब जब उनकी पार्टी केंद्र और राज्य दोनों जगह सत्ता में है तो उन्होंने उस घटना को याद किया और कहा कि वह गृहमंत्री अमित शाह और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को पत्र लिखकर सच को सामने लाने के लिए मामले की गहन जांच की मांग करेंगी।
ऐसे हुई थी प्रमोद महाजन की हत्या

वाकया 22 अप्रैल 2006, सुबह 7:30 बजे का है। प्रमोद महाजन मुंबई के वर्ली स्थित पूर्णा गोदावरी अपार्टमेंट में अपने घर के लिविंग रूम में बैठे टीवी देख रहे थे। उस वक्त टीवी पर कोई न्यूज चैनल चल रहा था। उनके सामने मेज़ पर चाय का कप रखा था और उन्होंने हाथ में उस दिन का अख़बार पकड़ा हुआ था तभी दरवाजे पर दस्तक हुई। इस पर प्रमोद की पत्नी रेखा बेडरूम से बाहर आईं और दरवाजा खोला। दरवाजे पर प्रमोद महाजन के छोटे भाई प्रवीण महाजन खड़े थे। दरवाजा खुलते ही प्रवीण घर में दाखिल होते हैं और प्रमोद पर लगातार चार राउंड गोलियां दाग देते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद वे खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर देते हैं। इन घटना के लिए प्रवीण को 30 अक्टूबर 2007 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
इससे पहले 2022 में भी पूनम ने यह संकेत दिया था कि उनके पिता की हत्या के पीछे कोई मास्टरमाइंड था। इसके पारिवारिक झगड़े के अलावा कुछ और भी जिसे सामने लाने की जरूरत है।
कौन हैं पूनम महाजन?
2006 में अपने पिता प्रमोद महाजन की हत्या के बाद पूनम महाजन बीजेपी में शामिल हो गईं थी। साल 2009 में उन्होंने घाटकोपर पश्चिम से पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन हार गईं। इसके बाद 2014 में उन्होंने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया था। बता दें कि पूनम एक ट्रेंड पायलट हैं। उन्होंने अपनी शिक्षा टेक्सास, अमेरिका में पूरी की है। उनके पास 300 घंटे तक फ्लाइट उड़ाने का एक्सपीरियन्स है। उन्होंने 2012 में ब्राइटन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट से बीएससी की डिग्री हासिल की थी।
इसे भी पढ़ें-इस बार पड़ेगी ऐसी ठंड कि बर्दाश्त करना होगा मुश्किल, टूटेगा 25 साल पुराना रिकॉर्ड, ये है वजह









Users Today : 14

