
आजमगढ़। जिले के सरायमीर क्षेत्र अंतर्गत स्थित परहा मऊ रंगडीह गांव में जमीन विवाद (Land Dispute) को लेकर बीती रात पड़ोसियों ने एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। हालात को कंट्रोल करने के लिए गांव में भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई है।
इसे भी पढ़ें- UP News: सबमर्सिबल ठीक कराने के विवाद में महिला अधिवक्ता की हत्या, पति गंभीर
गुलशन पर उड़ेला पेट्रोल से भरा गैलन
जानकारी के मुताबिक, सरायमीर थाना क्षेत्र के परहा मऊ रंगडीह गांव में रहने वाले 30 वर्षीय गुलशन का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। बीती रात करीब आठ बजे गुलशन पड़ोस के गांव में दूध लेने गया था, तभी दो युवकों ने उसे घेर लिया और वाद-विवाद करने लगे। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई होने लगी।इसके बाद विपक्षी युवक ने फोन कर घर से कई और लोगों को बुला लिया। पास में एक आदमी पेट्रोल बेच रहा था। विपक्षी युवकों ने गैलन से भरा पेट्रोल गुलशन पर उड़ेल दिया और आग लगा दी।
एसपी ग्रामीण ने लिए पीड़ित का हालचाल
इसी बीच गुलशन के परिजन भी मौके पर पहुंच गये और जैसे तैसे आग बुझाई। परिजन आनन-फानन में उसे पास के ही एक निजी अस्पताल ले गये, लेकिन गुलशन की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वहां से रेफर कर दिया। इसके बाद से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मंडलीय अस्पताल पहुंच का गुलशन का हाल चाल लिया और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। मौके पर स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सरायमीरा थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडे ने बताया कि घटना दो युवकों के बीच विवाद के बाद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है
इसे भी पढ़ें- एक ऐसी मर्डर मिस्ट्री, आरोपी पति तो पहुंच गया जेल, लेकिन आज तक नहीं मिली लाश









Users Today : 15

