Home » आज फोकस में » पीआरवी के सिपाहियों पर हमला, फाड़ी वर्दी, दो महिलाएं भी घायल, एक अरेस्ट

पीआरवी के सिपाहियों पर हमला, फाड़ी वर्दी, दो महिलाएं भी घायल, एक अरेस्ट

News Portal Development Companies In India

आगरा। जिले के बाह थाना क्षेत्र के जोधपुरा में ग्रामीणों ने पीआरवी के सिपाहियों पर हमला (PRV soldiers attacked) कर दिया। हमलावरों ने सिपाहियों की वर्दी तक फाड़ दी। बवाल बढ़ता देख पुलिस कर्मी जैसे-तैसे जान बचाकर भागे।

इसे भी पढ़ें- J&K: प्रवासी मजदूरों पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत छह श्रमिकों की मौत

शिकायतकर्ता ने ही बोला हमला

जानकारी के मुताबिक, आगरा के बाग थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव में मंगलवार को सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर पहुंचे पीआरवी पुलिसकर्मियों पर शिकायतकर्ता और उसके पिता ने हमला कर दिया। सिपाहियों ने किसी तरह से भाग कर खुद की जान बचाई। बताया जा रहा है कि यहां आरोपियों ने पीआरवी सिपाहियों पर पथराव भी किया। इस घटना में दो महिलाएं भी घायल हो गईं। सिपाहियों की सूचना के बाद मौके पर पुलिस फ़ोर्स पहुंच गई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

 ये है विवाद की वजह 

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि जोधपुरा गांव निवासी रमेश चंद्र का परिवार अपनी जमीन पर नींव खोद रहा था। रमेश चंद्र पुलिस विभाग में सिपाही हैं और मैनपुरी में पोस्टेड हैं। मंगलवार दोपहर को गांव के ही बुरकेश ने 112 नंबर पर फोन किया और बताया कि रमेश चंद्र सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कार्य कर रहा था। इस संबंध में पीआरवी 64 से पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार व ब्रजमोहन मौके पर पहुंचे।

पथराव किया 

आरोप है कि शिकायतकर्ता बुरकेश और उसके पिता दिनेश ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी और सिपाहियों के साथ मारपीट करने लगे। यहां तक ​​कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी। दोनों सिपाही किसी तरह से जान बचाकर भागे। इस बीच दोनों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें गांव के सुरेंद्र सिंह की पत्नी शारदा देवी और महेंद्र प्रताप की पत्नी गुड्डी देवी घायल हो गईं। शारदा देवी के सिर पर पत्थर से वार करने का आरोप है, जबकि गुड्डी देवी की उंगली काटने का आरोप है।

सूचना पर पहुंची फ़ोर्स 

मारपीट की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने से फ़ोर्स पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों सिपाहियों और महिलाओं का मेडिकल कराया। कांस्टेबल राजीव कुमार की शिकायत के आधार पर, बुरकेश और उसके पिता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, बलवा और मारपीट का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बुरकेश को हिरासत में ले लिया है।

इसे भी पढ़ें- चित्रकूट दर्शन करने निकले परिवार पर जानलेवा हमला, पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?