
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना (Accident) में एक ही परिवार के दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इसे भी पढ़ें- आगरा में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का विमान, पायलट ने कूदकर बचाई जान
11 बजे घटी घटना
जानकारी के मुताबिक, नसीरपुर गांव के रहने वाले सुल्तान (35) पुत्र असरफ अली अपनी पत्नी गुलअफ्सा (28), पुत्री अनादिया (8 दिन), अलिशा (6), पुत्र शाद (5), बहन चांद बानो (35) और भांजी अदिबा (14 ) सभी नजीबाबाद थाना क्षेत्र में मेला देखने गये थे। ये सभी रात करीब 11 बजे घर वापस आ रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गये।
मेला देखने गया था परिवार
बताया जा रहा है कि जिले के नहटौर कोतवाली रोड पर ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास उनकी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि सुल्तान की पत्नी गुलअफ्सा, दोनों पुत्रियां अनादिया, अलिशा और बहन चांद बानो की मौके पर मौत हो गई। वहीं सुल्तान और उसका पुत्र शाद और भांजी आदिबा जख्मी हो गये।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोग एकत्र हो ये और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।
इसे भी पढ़ें- चित्रकूट दर्शन करने निकले परिवार पर जानलेवा हमला, पड़ोसी ने दिया घटना को अंजाम









Users Today : 18

