
नोएडा। Farmers Movement: संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को दिल्ली मार्च का ऐलान किया है। दोपहर 12 बजे से किसान महामाया फ्लाईओवर के पास जुटेंगे और फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे। किसान साथ में ट्रैक्टर भी लाएंगे। पुलिस किसानों को रोकने की कोशिश करेगी। ऐसे में एक्सप्रेस-वे, महामाया फ्लाईओवर के आसपास और डीपीआर व चिल्ला बॉर्डर मार्ग से आवागमन मुश्किल हो जाएगा। पिछली बार जब किसानों ने दिल्ली में मार्च किया था तो भी यहां यातायात कई घंटों तक बाधित रहा था। किसानों के दिल्ली मार्च को डायवर्ट करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर में खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने लाइन लगवाकर कराया वितरण
किसान मोर्चा के बैनर तले जुटेंगे किसान
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना के गांवों के किसान, किसान मोर्चा के बैनर तले जुटेंगे। किसानों ने महामाया फ्लाईओवर के पास जाने के लिए दोपहर का समय तय किया। किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ झुंड बनाकर यहां आएंगे। इससे राजमार्गों पर ट्रैफिक जाम हो सकता है। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस किसानों के समूहों को अलग-अलग रोकने की योजना बना सकती है जिससे अन्य सड़कों पर भी ट्रैफिक जाम हो सकता है।
कई थानों की पुलिस व पीएसी तैनात
महामाया फ्लाईओवर से, जहां से किसानों ने घोषणा की है कि वे दिल्ली की ओर बढ़ेंगे, कालिंदी कुंज के माध्यम से नोएडा सेक्टर 18, डीएनडी, चिल्ला बॉर्डर के माध्यम से दिल्ली और नोएडा के लिए मार्ग जुड़ रहे हैं। इस वजह से यहां भीड़ जमा होने पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस का दावा है कि तैयारी पहले ही कर ली गई है। आवश्यकतानुसार डायवर्जन योजना क्रियान्वित की जायेगी। पुलिस ने भी सुरक्षा उपाय तैयार कर लिये हैं। इसमें कई थाने की पुलिस व पीएसी को लगाया गया है। चिल्ला, डीपीआर बॉर्डर और महामाया फ्लाईओवर के पास भी बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रहेगी। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी कई चौकियां स्थापित की जाएंगी।
ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर है ये तैयारी
- महामाया फ्लाईओवर पर या उससे पहले नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भीड़भाड़ की स्थिति में, कट-ऑफ सेक्टर 128 से वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा और सेक्टर 94 गोल चक्कर तक पहुंचाया जाएगा। यहां से डीएनडी और चिल्ला-बॉर्डर जाने वाले वाहनों को भी कालिंदी कुंज से दिल्ली भेजा गया।
- कालिंदी कुंज से दलित प्रेरणा स्थल होते हुए नोएडा आने वाले वाहनों को सेक्टर 37, 18 से डायवर्ट किया जाएगा।
- एक बार जब किसान नोएडा की ओर दलित प्रेरणा स्थल पर पहुंच जाएंगे, तो ग्रेनो की ओर से यातायात को रिंग रोड से कालिंदी कुंज से महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 की ओर मोड़ दिया जाएगा। सेक्टर 37 के माध्यम से, वाहनों को सेक्टर 18 बाजार एक्सप्रेस-वे से सीधे अट्टा बार्डर होते हुए डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की ओर मोड़ दिया जाएगा।
- यदि किसान दलित प्रेरणा स्थल के सामने दिल्ली से आने वाली सड़क को अवरुद्ध करते हैं, तो चिल्ला और डीएनडी सीमा से आने वाले वाहनों को अट्टा बाजार के सामने से अट्टा पीर सेक्टर 27 के रास्ते सेक्टर 37 की ओर मोड़ दिया जाएगा। यहां से इसे नोएडा-ग्रेनों एक्सप्रेसवे की ओर भेज दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Mallikarjun Kharge Mega Rally: BJP पर बरसे खरगे, कहा- ‘देश को तोड़ने का काम कर रही सरकार‘









Users Today : 14

