
लखनऊ। CM Yogi: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी में एक और जिला बना दिया है। योगी सरकार ने प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन के लिए मेला क्षेत्र को नया जिला घोषित कर दिया है। हाल ही में महाकुंभ मेला नाम के इस नए जिले की अधिसूचना जारी की गई। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि महाकुंभ मेला जिले में वह सभी प्रक्रियाएं अपनाई जाएंगी, जो किसी दूसरे जिले के संचालन के लिए जरूरी होती हैं। विजय किरण आनंद को इस नये जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। सीधे शब्दों में कहें तो मेला क्षेत्र के पास अब अपना डीएम, एसपी, पुलिस स्टेशन और चौकियां होंगी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी यूपी सरकार ने कुंभ और अर्धकुंभ के मौके पर नए जिले के निर्माण की अधिसूचना जारी की जाती रही है।
इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh: नया जिला बन महाकुंभ मेला क्षेत्र, जारी हुई अधिसूचना
योगी सरकार ने आवंटित किया बजट
बता दें कि, योगी सरकार ने 76वें जिले यानी कि महाकुंभ मेले के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में ही बजट पेश कर दिया था। फरवरी 2023 में, योगी सरकार ने कहा था कि मेले के लिए उसका प्रस्तुत बजट 2,500 करोड़ रुपये है। बता दें कि, इससे पहले वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुंभ मेला बजट 621.55 करोड़ रुपये पेश किया गया था।
इन्हें बनाया गया डीएम
यूपी के 76वें जिले के पदाधिकारियों की नियुक्ति की बात करें तो मेलाधिकारी कलेक्टर विजय किरन आनंद होंगे। वहीं, राजेश द्विवेदी को पहले ही एसएसपी नियुक्त किया जा चुका है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में पूरे परेड क्षेत्र और चार तहसीलों सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 67 गांवों को शामिल किया गया है।
हर 12 साल में लगता है महाकुंभ
प्रयागराज का महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है। ये मेला हर 12 साल में लगता है। यह महाकुंभ मेला 13 जनवरी, 2025 को शुरू होगा और 26 फरवरी तक चलेगा। वहीं, अर्ध कुंभ मेला हर छह साल में आयोजित किया जाता है जबकि कुंभ मेला हर तीन साल में होता है। बता दें कि प्रयागराज में हर साल जो मेला लगता है उसे माघ मेला कहते हैं।
इसे भी पढ़ें- सीएम योगी ने लांच किया महाकुंभ-2025 का लोगो, प्रयागराज में उतारी मां गंगा की आरती






Users Today : 18

