



संभल। Sambhal Violence: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को संभल आ सकते हैं। हालांकि, संभल में इस समय बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगी है ऐसे में पुलिस प्रशासन ने भी उन्हें रोकने के लिए कमर कस ली है। उधर, संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने मंगलवार को पड़ोसी जिलों बुलंदशहर, अमरोहा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर के अधिकारियों को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने जिले की सीमा पर ही रोक लें। उन्हें वहां से आगे न बढ़ने दें।
इसे भी पढ़ें- Sambhal Violence: सामने आया पाकिस्तानी कनेक्शन, पुलिस को मिले विदेशी कारतूस और 9 MM के खोखे
10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर है रोक
मंगलवार को संभल पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल और प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने पीड़ित परिवार के लोगों को यह जानकारी दी। इसके बाद से प्रशासन ने उनको संभल जाने से रोकने की तैयारी शुरू कर दी है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर 10 दिसंबर तक रोक है। राहुल गांधी के संभल आने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर आसपास के जिलों के पुलिस-प्रशासन से भी चौकसी बरतने के लिए कहा गया है।
सत्ता की साजिश से हुई संभल की घटना ने देश भर को झकझोर कर रख दिया है लेकिन शांति स्थापित करने की दिशा में शासन कोई भी गंभीर कदम नहीं उठा रही है।
यहां देश की एकता और आपसी भाईचारे के साथ ही संवैधानिक मूल्यों को तार-तार किया जा रहा है परन्तु सभी जिम्मेदार चुप्पी साधे तमाशबीन बने हुए… pic.twitter.com/q5qkr3QN4E
— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 3, 2024
संभल के डीएम में पड़ोसी जिलों को लिखा पत्र
कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि संभल के डीएम ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को संभल न आने से रोकने की अपील की है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने पत्र भेजकर संभल की स्थिति से अवगत कराया है। उम्मीद है नेता प्रतिपक्ष संभल नहीं आएंगे। इधर, जिले के तमाम कांग्रेसी नेता सुबह से ही यूपी बॉर्डर पर जाने की तैयारी में जुट गए हैं। जिला अध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सुबह तक दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच जाएंगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आने का इंतजार करेंगे।
लोकतंत्र की हत्या और पुलिस तंत्र का राज।
जब जनता की आवाज़ को दबाया जाएगा, तब न्याय की गुहार कौन सुनेगा?श्री @RahulGandhi जी को संभल जाने से रोकने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग दिखाता है कि ये सरकार जनता से डरती है। pic.twitter.com/DYHBC4mdRm
— Avinash Pande (@avinashpandeinc) December 3, 2024
बार्डर पर पहुंचने लगे पार्टी के नेता
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल सुबह 10 बजे रवाना होगा। इस प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, विधानसभा अध्यक्ष अविनाश पांडे, मैं और यूपी सांसद शामिल होंगे। बुधवार तक सभी लोग संभल पहुंचेंगे।
इसे भी पढ़ें- Sambhal Violence: संभल पर सियासत, पीड़ितों से मिलने को बेकरार सपा-कांग्रेस,पुलिस ने संभाला मोर्चा