
नई दिल्ली। Farmers Protest: शंभू बार्डर पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस छोड़े जाने से कई किसानों के घायल होने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने शुक्रवार को दिल्ली तक अपना मार्च स्थगित कर दिया हैं। किसानों के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि कुछ किसानों के घायल होने के कारण आज हमने अपना जत्था वापस बुला लिया है। किसानों का जत्था अब 8 दिसंबर को दिल्ली कूच करेगा।
इसे भी पढ़ें- Farmers Protest: दिल्ली कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने लिया हिरासत में
केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री करें बात

उन्होंने कहा 101 किसानों का यह समूह परसों फिर आगे बढ़ेगा। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, हरियाणा पुलिस के एसपी ने आज हमसे पूछा था कि केंद्र सरकार से किस स्तर की बातचीत चाहते हैं तो हमने उन्हें बता दिया है कि हम किसी केंद्रीय मंत्री और खास तौर पर केंद्र सरकार के कृषि मंत्री से बातचीत के लिए तैयार हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा के एसपी ने हमसे कहा कि हमारी बात का समर्थन किया जाएगा। इसलिए, हम केंद्र सरकार को एक दिन का समय दे रहे हैं और अपने घायलों की हालत में सुधार और केंद्र सरकार से बातचीत का इंतजार करने के लिए अपना आंदोलन एक दिन के लिए टाल रहे हैं।
पैदल मार्च कर शांतिपूर्ण ढंग से दिल्ली जाना चाहने वाले किसानों पर आंसू गैस के गोले दागना लोकतंत्र पर हमला है। किसानों की आवाज को दबाने के बजाय सरकार द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। #FarmersProtest pic.twitter.com/dMX73YwGxa
— Hansraj Meena (@HansrajMeena) December 6, 2024
पुलिस ने मांगा मांगपत्र
हरियाणा पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि वह पुलिस के साथ टकराव नहीं करना चाहते हैं। या तो हमें दिल्ली जाने की इजाजत दी जाए या फिर केंद्र सरकार हमसे बात करे। हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने हमसे मांगपत्र मांगा है। पंढेर ने कहा कि हम बातचीत का इंतजार कर रहे हैं और पूरी रणनीति की समीक्षा भी कर रहे हैं। पंजाब में हमने फैसला किया है जहां भी बीजेपी नेता जाएंगे उनका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध किया जाएगा। हमारे कई किसान आज घायल हुए हैं। उनकी स्थिति के सुधार आने का भी इंतजार कर रहे हैं।
Farmer Unions to launch massive protest against Modi Govt today. ????????
Lakhs of farmers to march towards Delhi from across India. ????
Farmers’ Protest 3.0 is on. ????????
एक वो भी वक्त था जब किसान ठसक से प्रधानमंत्री के साथ बैठ सकता था.
अब तो बैरिकेड और कीलें लगवा दी जाती हैं.… pic.twitter.com/fOb2KLsW3C
— ???????????????????? ???????????????????? ???????????????????????? (@BeingSumit007) December 2, 2024
पुलिस ने दागे आंसू गैस
बता दें कि शुक्रवार को, 101 किसानों के एक ‘जत्थे’ ने शंभू बार्डर से दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू किया, लेकिन हरियाणा में पुलिस द्वारा लगाये गये बैरिकेडिंग से कुछ ही दूरी पर उन्हें रोक दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान किसानों और पुलिस में झड़प भी हुई, जिसमें अकी किसान घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देते हुए आगे बढ़ने से मना किया है।
इसे भी पढ़ें- Farmers Protest: आज जीरो प्वाइंट पर फिर जुटेंगे किसान, करेंगे दिल्ली कूच









Users Today : 19

