
Low Uric Acid Symptoms: शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा का बढ़ना एक गंभीर बीमारी है। यूरिक एसिड का उच्च स्तर गठिया का कारण बनता है। यूरिक एसिड एक चिंताजनक स्थिति है। हम अक्सर उच्च यूरिक एसिड स्तर और इसके नुकसानों के बारे में जानते या पढ़ते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर में कम यूरिक एसिड स्तर भी एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है? आज हम आपको शरीर में यूरिक एसिड के कम स्तर से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देंगे। आइये जानते हैं कम यूरिक एसिड को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या राय है।
इसे भी पढ़ें- Liver Disease: लीवर की हर बीमारी को दूर करेगा ये घरेलू नुस्खा, जान लें शुरुआती लक्षण
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
डॉक्टर यूरिक एसिड को शरीर का वेस्ट प्रोडक्ट बताते हैं। उनका कहना है कि मेटाबॉलिज्म एंड होने के बाद, शरीर में जो बचाता है वह यूरिक एसिड कहलाता है। अगर किडनी सही से काम कर रही होती है तो ये यूरिक एसिड शरीर से बाहर निकल जाता है और अगर किडनी में कोई समस्या है तो वह शरीर से बाहर नहीं निकल पाता है। यूरिक एसिड के बढ़ने से क्या होता है, इस पर तो हर जगह चर्चा हो जाती है, लेकिन यूरिक एसिड कम होने पर क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं इस पर कम ही चर्चा होती है।
यूरिक एसिड कम होने के नुकसान
कमजोर हो जाती हैं मांसपेशियां
अगर शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज्यादा कम हो जाती है, तो मांसपेशियों में कमजोरी आने का खतरा रहता है।
थकान
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कम होने पर थकान का एहसास होने लगता है।
कैंसर का रिस्क
यूरिक एसिड का स्तर कम होने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी हो जाती है, जिससे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।
किडनी डिजीज
शरीर में अगर यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा कम हो जाता है, तो किडनी की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ने लगता है, जिससे शरीर के वेस्ट प्रोडक्ट्स बाहर नहीं निकल पाते हैं।
नर्वस सिस्टम पर असर
यूरिक एसिड का संबंध मस्तिष्क की कार्यप्रणाली से भी होता है। अगर शरीर में यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा कम हो जाता है, तो ये नर्वस सिस्टम पर नेगेटिव असर डालता है, जो कई बार गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है।
कैसे करें कंट्रोल
- अपने आहार में अंडे, मांस, मछली और डेयरी उत्पाद जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
- डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी दवा न लें।
- पर्याप्त पानी पियें
इसे भी पढ़ें- सांस की बीमारी से हैं परेशान, तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ जाएगी समस्या






Users Today : 9

