Home » आज फोकस में » Naval Officers Falling Video: आसमान में अटके नेवी के दो अधिकारी, सामने आया रौंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

Naval Officers Falling Video: आसमान में अटके नेवी के दो अधिकारी, सामने आया रौंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

[the_ad id="14540"]
Naval Officers Falling Video

Naval Officers Falling Video: सोशल मीडिया पर वैसे तो अक्सर ही कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, लेकिन कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो रौंगटे खड़े कर देता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बेहद खतरनाक लग रहा है। दरअसल ये वीडियो नेवी से जुड़ा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि नौसेना के दो अधिकारी हवा में हैं और उनके पैराशूट आपस में उलझ गये हैं। कुछ देर हवा में रहने के बाद ये दोनों अधिकारी समुद्र में जा गिरते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग डर के मारे कांप गये। उन्हें डर था कि कहीं कोई अप्रिय घटना न घट जाये।

इसे भी पढ़ें- Viral photo: चावल के बोरे का बैग लेकर अमेरिका में घूमी महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

विशाखापत्तनम की घटना 

बताया जा रहा है कि ये वीडियो आन्ध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम है। यहां स्थित रामकृष्ण बीच पर पूर्वी नौसेना कमान के ऑपरेशनल डेमोन्स्ट्रेशन रिहर्सल हो रही थी। इसी दौरान ये घटना घटी। हवा में जिनके पैराशूट आपस में उलझे हैं वे पूर्वी नौसेना कमान के दो ऑफिसर हैं। बताया जा रहा है कि जब इस ऑपरेशन डेमोंसट्रेशन रिहर्सल के दौरान दोनों  अधिकारी पैराशूट से नीचे उतर रहे थे, तभी उनके पैराशूट आपस में उलझ गए, जिससे कुछ देर तक वे हवा में ही घूमते रह गये।

 

समुद्र में गिरे अधिकारी

इस वायरल वीडियो में ये साफ देखा जा सकता है कि दोनों पैराशूट आपस में उलझे हुए हैं और हवा में घूम रहे हैं। इनमें से एक अधिकारी के हाथ में राष्ट्रीय ध्वज भी है।  पैराशूट आपस में फंस जाने के बाद दोनों अधिकारी समुद्र में गिर जाते हैं।

बड़ा हादसा होने से बचा

विशाखापत्तनम में रामकृष्ण बीच (आर के बीच) पर पूर्वी नौसेना कमान के लिए एक प्रदर्शन रिहर्सल के दौरान दोनों नौसेना अधिकारियों के पैराशूट एक-दूसरे से उलझ गये, जिससे दोनों का पैराशूट से नियन्त्रण खत्म हो गया और वे दोनों तेजी से नीचे आने लगते हैं और समुद्र में गिर जाते हैं।  गनीमत थी कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।  इस घटना में दोनों अधिकारियों को किसी भी  तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे के वक्त वहां सेना की एक नाव  मौजूद थी, जिससे उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इसे भी पढ़ें- Pawan Singh Song: सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा पवन सिंह का ये गाना, कुछ ही घंटे में मिले लाखों व्यूज

Leave a Comment

[the_ad id="14784"]
[the_ad id="14787"]
Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?